- सेशेल्स में आपातकाल घोषित

सेशेल्स में आपातकाल घोषित


-बाढ़ और भीषण विस्फोट के बाद लिया फैसला 


विक्टोरिया। देश में बाढ़ और देर रात हुए भीषण विस्फोट को देखते हुए सेशेल्स के राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को आपातकाल लगाए जाने की घोषणा कर दी है।  राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन ने कहा कि देशभर में बाढ़ की स्थिति और भीषण विस्फोट को देखते हुए आपातकाल लागू किया जाता है। 

Emergency imposed after flood explosion in Seychelles, see pictures of  devastation-सेशल्स में बाढ़ से विस्फोट के बाद लगाई इमरजेंसी, देखें तबाही की  तस्वीरें - India TV Hindi

दरअसल देश में बाढ़ के चलते जहां तीन लोगों की मौत की खबर है वहीं विस्फोटक रखने वाले एक डिपों में बुधवार रात को भीषण विस्फोट हुआ है| बाढ़ और डिपो में हुए भीषण विस्फोट को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति वेवेल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हुई है।

ये भी जानिए...........

Emergency imposed after flood explosion in Seychelles, see pictures of  devastation-सेशल्स में बाढ़ से विस्फोट के बाद लगाई इमरजेंसी, देखें तबाही की  तस्वीरें - India TV Hindi

- राष्ट्रहित के विपरीत मोदी को विवश नहीं किया जा सकता : पुतिन

सेशेल्स के मुख्य द्वीप माहे में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक विस्फोटक डिपो में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल विस्फोट में किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करते हुए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्कूलों को बंद करने तथा लोगों को घर में रहने का आदेश दे दिया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने इस बयान में आगे कहा है कि विस्फोट से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है और बाढ़ से भारी विनाश हुआ है। इसलिए देश में आपातकाल लागू किया गया है। 
Emergency imposed after flood explosion in Seychelles, see pictures of  devastation-सेशल्स में बाढ़ से विस्फोट के बाद लगाई इमरजेंसी, देखें तबाही की  तस्वीरें - India TV Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag