- पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर


प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक


भोपाल । प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जाएगा। अभियान में जीरो से 5 वर्ष आयु के लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। अभियान की सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने संबंधित सीएमएचओ, सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण अधिकारियों को एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने निर्देश दिए हैं।

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसंबर तक, 16 जिलों में बच्चों  को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक - Additional Phase Of Pulse Polio Campaign  From 10th To 12th

 

डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया जाएगा। 

ये भी जानिए...........

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसंबर तक, 16 जिलों में बच्चों  को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक - Additional Phase Of Pulse Polio Campaign  From 10th To 12th

- राजभवन में विकसित भारत अभियान @2047 की तैयारियों की समीक्षा हुई

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है। प्रदेश के भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में अभियान संचालित होगा। इन जिलों में पोलियो दवाई पिलाने के लिये स्थानीय बूथ के साथ-साथ माइग्रेटरी पापुलेशन को कवर करने के लिये मोबाइल टीम भी गठित की जायेगी।

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसंबर तक, 16 जिलों में बच्चों  को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक - Additional Phase Of Pulse Polio Campaign  From 10th To 12th

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag