- थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया के बाद अब इंडोनेशिया भी भारत के लोगों को बिना वीजा देगा एंट्री


नई दिल्ली। दुनिया के फलक पर बढ़ती भारत की धाक का ही परिणाम है कि कई देश भारत के लोगों को बिना वीसा के प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। थाईलैंड,श्रीलंका,मलेशिया के बाद अब इंडोनेशिया भी भारत के लोगों को बिना वीसा के एंट्री देने जा रहा है।  इंडोनेशियाई पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, एक महीने के अंदर इस फैसले पर मुहर लग सकती है। इंडोनेशिया ने यह फैसला भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा यूनो ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सरकार से कुछ देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार करने के निर्देश मिले हैं। इंडोनेशिया अपने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस सहित 20 देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार कर रहा है। 

थाईलैंड, श्रीलंका के बाद ये देश भी दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, अब यहां जाने  के लिए नहीं देना होगा कोई भी पैसा | Moneycontrol Hindi

इंडोनेशिया के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड महामारी से पहले 2019 में लगभग एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक इंडोनेशिया आए। वहीं, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक लगभग एक करोड़ विदेशी पर्यटक इंडोनेशिया आए। अगर इसकी तुलना पिछले साल की इसी अवधि से की जाए तो पर्यटकों की संख्या में लगभग 124 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया का यह फैसला इसलिए भी मायने रखता है, 

ये भी जानिए...................

थाईलैंड, श्रीलंका के बाद ये देश भी दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, अब यहां जाने  के लिए नहीं देना होगा कोई भी पैसा | Moneycontrol Hindi

- लंबी बीमारी के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती का निधन, पीएम ने जताया शोक

क्योंकि हाल ही में मुस्लिम बहुल देश मलेशिया ने भी चीन और भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है। इससे पहले सितंबर में इंडोनेशिया ने विदेशी व्यक्तियों और कॉरपोरेट निवेशकों को लुभाने के लिए गोल्डन वीजा की घोषणा की थी। मलेशिया से पहले उसके पड़ोसी देश थाईलैंड ने भी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा ही एक कदम उठाया था। थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान है लेकिन कोविड के कारण उसके पर्यटन सेक्टर को बड़ा धक्का लगा है। पर्यटन सेक्टर को पुनर्जीवित करने के लिए थाईलैंड ने भारत, चीन समेत कई देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देना शुरू किया है।

थाईलैंड, श्रीलंका के बाद ये देश भी दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, अब यहां जाने  के लिए नहीं देना होगा कोई भी पैसा | Moneycontrol Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag