- टी20 आई में प्रबंधन परेशान, ईशान और ‎जितेश के बीच अटका मामला


नई दिल्ली। ईशान और ‎जितेश शर्मा को लेकर ‎क्रिकेट प्रबंधन परेशान है। क्यों‎कि इनकी वरीयता को लेकर यह ‎‎‎निर्णय नहीं हो पा रहा है ‎कि इनमें से ‎‎किसे रखा जाना चा‎हिए। बता दें ‎कि क्रिकेट विश्व कप 2023 में फाइनल मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने कुछ नए प्लेयरों को चिन्हित किया। सलामी बल्लेबाज अच्छे रहे तो वहीं विकेटकीपिंग के लिए दो बार फिर से सामने आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज से पहले टीम इंडिया प्रबंधन पर ईशान किशन या जितेश शर्मा में से किसी एक चुनने की समस्या खड़ी हो गई है। ईशान किशन मेन इन ब्लू के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। ईशान ने क्रिकेट वनडे विश्व कप में 2 मैच खेले और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी तीन टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया। सीरीज के आखिरी 2 मैचों में जितेश शर्मा को मौका दिया गया। 
हालां‎कि जितेश ने इसका पूरा फायदा उठाया और प्रभावित करने में सफल रहे।

 

IND vs SA T20I में ईशान किशन या जितेश शर्मा, किसे मिलेगी वरीयता, प्रबंधन  परेशान - Pramodan News

अब टी20 विश्व कप के करीब आते ही प्रबंधन में किशन और जितेश में से किसी एक को प्लेइंग 11 में वरीयता देने की मुसीबत खड़ी हो गई है। पहले तीन मैचों में, इशान किशन नंबर 3 पर बल्ले से शानदार थे। उन्होंने बैक-टू-बैक अर्द्धशतक बनाए लेकिन तीसरे गेम में शून्य पर आउट हो गए। हालां‎कि जितेश शर्मा भी अलग नहीं थे। निचले क्रम में आकर उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई और श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में 19 में 35 और 16 गेंद में 24 रन बनाए। टी20 विश्व कप नजदीक आने के साथ ही दोनों खिलाड़ियों के लिए अपनी उपयोगिता साबित करना जरूरी है।

ये भी जानिए..........

IND vs SA T20I में ईशान किशन या जितेश शर्मा, किसे मिलेगी वरीयता, प्रबंधन  परेशान - Pramodan News

- शुभमन गिल को ‎मिला विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने का मौक

3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम में यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो। सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर शा‎मिल हैं।
IND vs SA T20I में ईशान किशन या जितेश शर्मा, किसे मिलेगी वरीयता, प्रबंधन  परेशान - Pramodan News

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag