- भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू का परेड चौराहे पर फूंका पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू का परेड चौराहे पर फूंका पुतला


भिण्ड। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 300 करोड़ रुपये का काला धन मिलने के विरोध में जिले के परेड चैराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया। कांग्रेसी सांसद का पुतला लेकर नारे लगाते हुए अब तो यह स्पष्ट है कांग्रेस भ्रष्ट है कांग्रेसी सांसद धीरज साहू मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए परेड चौराहे पर पहुंचे जहां सुभाष मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू ने अपने हाथों से पुतले को मुखबानी देकर विरोध प्रकट करते हुए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 300 करोड़ रुपये का काला धन मिला है। जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे है। उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं,मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है और कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। कांग्रेस अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं। इन भ्रष्टाचारियों से जनता की कमाई की पाई-पाई तो वसूल की जाएगी साथ ही इन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी धीरज साहू उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चला। राहुल गांधी उसके गले में हाथ डालकर घूमते थे। क्या यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान थी, जिस पर भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा था। नरवरिया ने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों से 250 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बावजूद कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू के मामले ने ये साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का मूल चरित्र है। कांग्रेस के प्रतिनिधि जहां भी रहेंगे, वो भ्रष्टाचार ही करेंगे। कांग्रेस पार्टी तो गांधी करप्शन सेंटर बनकर रह गई है क्योंकि सभी को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग इनके द्वारा ही दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे, उपेंद्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, बजरंग सिंह भदौरिया जिला महामंत्री मनोज अनंत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, संतोष सिंह मसूरी रोहित शाक्य, शेखर खटीक, सरजन नरवरिया, मोनू नरवरिया, अंकित मिश्रा, रितेश भदौरिया, सुनील बाल्मीकी, सूरज बरुआ, महेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन, रवि भदौरिय, बच्चा सिंह, अतुल भदौरिया, वीरेंद्र कौशल पार्षद, ओम प्रकाश अग्रवाल बाबूजी पार्षद, कल्लू पुरोहित, श्याम किशोर दिक्षित, प्रशांत सोनी, कल्लू पुरोहित सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।     

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag