- नडडा ने पूछा सवाल....धनकुबेर धीरज साहू पर राहुल गांधी चुप क्यों

नडडा ने पूछा सवाल....धनकुबेर धीरज साहू पर राहुल गांधी चुप क्यों


-सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन 


नई दिल्ली । कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी में अब तक 351 करोड़ रुपए से अधिक की बरामदगी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने संसद भवन परिसर में सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के दोनों सदनों के सांसद गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस से भ्रष्टाचार का जवाब मांगा।

जनता की लूटी हुई पाई-पाई लौटानी पड़ेगी...', धीरज साहू मामले पर BJP अध्यक्ष नड्डा  ने बोला कांग्रेस पर हमला - It raids on congress mp dheeraj sahu jp nadda  attacks congress said

ये भी जानिए..................

जनता की लूटी हुई पाई-पाई लौटानी पड़ेगी...', धीरज साहू मामले पर BJP अध्यक्ष नड्डा  ने बोला कांग्रेस पर हमला - It raids on congress mp dheeraj sahu jp nadda  attacks congress said

- धनकुबेर कांग्रेस सांसद साहू पर अखिलेश का बयान....भाजपा को शर्म आनी चाहिए

इस दौरान मीडिया से बात कर नड्डा ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकाने से जिस तरह से पैसे निकल रहे हैं, नोटों की गड्डियां निकल रही है, काला धन और भ्रष्टाचार का पैसा निकल रहा है, अभी गिनती चल रही है और पता नहीं यह गिनती कहां जाकर रुकेगी। यह एक छोटा सा नमूना है। कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। भाजपा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछती है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी और उनके साथी धीरज साहू पर क्या कहना चाहते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा का हमेशा से यह मानना रहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस अनाचार, भ्रष्टाचार, व्याभिचार और कमीशन के लिए जानी जाती है।

 

जनता की लूटी हुई पाई-पाई लौटानी पड़ेगी...', धीरज साहू मामले पर BJP अध्यक्ष नड्डा  ने बोला कांग्रेस पर हमला - It raids on congress mp dheeraj sahu jp nadda  attacks congress said

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag