- जब पीएम मोदी के साथ थे, तब नहीं की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग : पीके

जब पीएम मोदी के साथ थे, तब नहीं की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग : पीके


पटना । पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दरभंगा में अपनी जन सुराज यात्रा के दौरान विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पीके ने कहा कि जब नीतीश प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे, तब उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देने के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता संसद में मोदी को महामानव बता रहे थे। तब नीतीश ने यह मुद्दा नहीं उठाया।

 

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तंज, कहा- जब नरेंद्र मोदी के साथ थे तो एक बार भी  मुंह से नहीं निकली विशेष राज्य की बात - prashant kishor s taunt on nitish

हालाँकि, जैसे ही नीतीश महागठबंधन में शामिल हुए, उनके सुर बदले और अब वे विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। 
साथ ही प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी भी की है। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद नीतिश कुमार की जदयू खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश की राजनैतिक सियासत का यह आखिरी दौर है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार को कौन पूछ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री हैं, इसकारण मीडिया में कभी-कभी आ जाते हैं। नीतीश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपनी पुरानी मांग फिर दोहराया। शाह की अध्यक्षता में यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक रविवार को पटना में हुई थी।

ये भी जानिए..................

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तंज, कहा- जब नरेंद्र मोदी के साथ थे तो एक बार भी  मुंह से नहीं निकली विशेष राज्य की बात - prashant kishor s taunt on nitish

- पीएम मोदी का तंज..... कांग्रेस की डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध हैं

नीतीश ने कहा कि राज्य में सर्वसम्मति से कराए गए जाति आधारित गणना के आंकड़ों के आधार पर समाज के सभी कमजोर वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए आरक्षण में इनकी भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया था जिसमें सभी भाजपा सहित विभिन्न पार्टियों की सहमति थी। उन्होंने कहा, राज्य में आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके लिए कानून पारित हो गया है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पहले से ही 10 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध है। सभी को मिलाकर कुल आरक्षण 75 प्रतिशत हो गया है। 

 

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तंज, कहा- जब नरेंद्र मोदी के साथ थे तो एक बार भी  मुंह से नहीं निकली विशेष राज्य की बात - prashant kishor s taunt on nitish

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag