- नेहा धू‎पिया ने प‎रिवार के साथ ‎क्रिसमस की तैया‎रियां शुरू की

नेहा धू‎पिया ने प‎रिवार के साथ ‎क्रिसमस की तैया‎रियां शुरू की

  • - वी‎डियो शेयर ‎किया, सजाया क्रिसमस ट्री, सांता के साथ मस्ती करता दिखा परिवार


  • मुंबई । क्रिसमस का पर्व नजदीक है, ऐसे में मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों ने इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज क्रिसमस को शानदार तरीके से मनाते हैं, जिनमें से एक नेहा धूपिया भी हैं। हाल ही में नेहा ने प‎रिवार के साथ क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी, जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है। अ‎भिनेत्री नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ क्रिसमस की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा अपने पति और दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री सजाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

bollywood celebs christmas celebration 2020 live party pics and  videos-बॉलीवुड सितारों का शुरु हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, शिल्पा शेट्टी से नेहा  धूपिया तक ने यूं की तैयारी ...

 

पूरे परिवार ने मिलकर ट्री को लाइट्स समेत कई चीजों से डेकोरेट किया। साथ ही गुरिक और मेहर के साथ पापा अंगद का नाम भी लिखा। वीडियो के आखिर में नेहा और उनके प‎रिवार को एक सांता के साथ देखा गया। इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने बताया कि लोगों को इस त्योहार को शानदार तरीके से मनाना चाहिए। नेहा ने कैप्शन में लिखा, क्रिसमस का डेकोरेशन सिंपल और मिनिमल नहीं होना चाहिए, इसे ऐसा दिखना चाहिए जैसे इस पर खुशी की लहर दौड़ गई हो। यह भले ही मेरा क्वोट नहीं है,

bollywood celebs christmas celebration 2020 live party pics and  videos-बॉलीवुड सितारों का शुरु हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, शिल्पा शेट्टी से नेहा  धूपिया तक ने यूं की तैयारी ...

ये भी जानिए...................

- पीएम मोदी ने ‎किया  ‘स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन

 लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल महसूस करती हूं। 43 साल की नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मेहर और बेटे का नाम गुरिक है। नेहा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें ‎कि नेहा धूपिया के वर्क फ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार यामी गौतम के साथ ए थर्सडे (2022) में देखा गया था, जिसमें वह एसीपी की भूमिका में नजर आई थीं। नेहा को कयामत, जूली, क्या कूल हैं हम, गरम मसाला, शूटआउट एट लोखंडवाला, हे बेबी, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
bollywood celebs christmas celebration 2020 live party pics and  videos-बॉलीवुड सितारों का शुरु हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, शिल्पा शेट्टी से नेहा  धूपिया तक ने यूं की तैयारी ...

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag