- स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा - योगी

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा - योगी


लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा है कि स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा और इसके लिए स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क आवश्यक है। सीएम योगी ने ‘महिला हाफ मैराथन में हिस्से लेने पहुंचे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर के स्वस्थ रहने पर ही जीवन के सारे कार्य संभव हो पाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी  उपस्थिति थे।  

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा : सीएम योगी

योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में बहुत सारी खेल गतिविधियां आयोजित हुई हैं। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फिट इंडिया, ‘खेलो इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जनपद में खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना इसके बड़े उदाहरण हैं, जो नये भारत को प्रदर्शित कर रहे हैं।

ये भी जानिए...........

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा : सीएम योगी

- पहली बार हथियारों का आयात कम हुआ, जबकि निर्यात बढ़ा - राजनाथ सिंह

योगी ने कहा, महिला हाफ मैराथन हम सबको नई प्रेरणा प्रदान करने वाला है। हम शारीरिक रूप से जितना स्वस्थ होंगे, मानसिक रूप से भी उतना ही मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन के इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘डबल इंजन की सरकार महिला शक्ति के स्वावलंबन, सम्मान और सुरक्षा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी भाव के साथ राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का अभियान आगे बढ़ा रही है।

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा : सीएम योगी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag