- ओवैसी के बयान पर भड़के बीजेपी एमएलए, कार्रवाई की मांग

ओवैसी के बयान पर भड़के बीजेपी एमएलए, कार्रवाई की मांग

पटना । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बीजेपी के एमएलए ने अपनी प्र‎ति‎क्रिया देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दें ‎कि ओवैसी ने अपने भाषण में मुस्लिम नौजवानों को अपनी मिल्ली हमीयत और ताकत को बरकरार रखने के लिए भड़काते हुए बात कही है। हाल ही में उन्होंने अपने एक भाषण में राम मंदिर पर निशाना साधते हुए मुस्लिम नौजवानों से मस्जिदों को आबाद रखने की अपील की थी। ओवैसी के इस बयान पर भाजपा नेता नीरज बबलू ने आलोचना करते हुए कहा कि ओवैसी देश के नौजवानों को भड़काना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में मुसलमानों को बदनाम कर रही बीजेपी', कोल्हापुर हिंसा पर बोले  ओवैसी - BJP defaming Muslims Maharashtra Asaduddin Owaisi said on Kolhapur  violence NTC - AajTak

 मुझे लगता है जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उससे वो घबराहट में हैं। वो उन्माद फैला रहे हैं, अगर वो उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे तो वो हिंदुत्व की ताकत को वो नहीं समझ रहे हैं, हिंदुत्व अगर भड़क जाएगा तो देश में रहना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे उग्रवादी तत्व को तुरंत जेल में भेज देना चाहिए।वहीं नीरज बबलू से पहले बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि ओवैसी का बयान बेहद भड़काऊ है और हिन्दुओं के प्रति द्रोह की भावना दिखाता है।

महाराष्ट्र में मुसलमानों को बदनाम कर रही बीजेपी', कोल्हापुर हिंसा पर बोले  ओवैसी - BJP defaming Muslims Maharashtra Asaduddin Owaisi said on Kolhapur  violence NTC - AajTak

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरी तरह संवैधानिक व्यवस्था के अधीन हो रहा है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर श्रीराम जन्मस्थान हिन्दुओं को सौंपा गया है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी के इस विवादित भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुस्लिम कौम के नौजवानों से अपील करते हुए कहते हैं, आप अपनी मिल्ली हमीयत को अपनी ताकत को बरकरार रखिए। अपनी मस्जिदों को आबाद रखिए। नौजवानों मैं तुमसे कह रहा हूं, हमने हमारी मस्जिद गंवा दी और वहां क्या किया जा रहा है आप देख रहे हैं। नौजवानों, क्या तुम्हारे दिलों तकलीफ नहीं होती?

ये भी जानिए...........

महाराष्ट्र में मुसलमानों को बदनाम कर रही बीजेपी', कोल्हापुर हिंसा पर बोले  ओवैसी - BJP defaming Muslims Maharashtra Asaduddin Owaisi said on Kolhapur  violence NTC - AajTak

- मायावती की सलाह, सरकार महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन पर ध्यान दें

ओवैसी ने कहा ‎कि जहां हमने 500 साल बैठकर कुरान-ए-करीम का ज्रिक किया हो, आज वो जगह हमारे पास नहीं है। क्या तुम्हें नहीं दिख रहा है कि तीन-चार मस्जिदों को लेकर भी साजिश हो रही है, जिसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल है। कही ऐसा न हो कि ये मस्जिदें हमसे छीन जाएं। आवैसी ने कहा ‎कि मुझे उम्मीद है, आज का ये नौजवान जो कल का बूढ़ा होगा, वो अपनी नजरों को आगे रखकर, अपने दिमाग पर जोर डालकर सोचेगा कि किस तरीके से मुझे अपने आपको, खानदान को, अपने शहर, मोहल्ले को बचाना है।
महाराष्ट्र में मुसलमानों को बदनाम कर रही बीजेपी', कोल्हापुर हिंसा पर बोले  ओवैसी - BJP defaming Muslims Maharashtra Asaduddin Owaisi said on Kolhapur  violence NTC - AajTak

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag