- बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट : मुख्यमंत्री श्री साय

  • - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया


  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष  सौरव गांगुली पहुंचे। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी श्री गांगुली को बधाई दी। इस दौरानक्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।चर्चा के दौरान श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

 

 

श्री गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। श्री गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री गांगुली का बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और श्री गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था श्री गांगुली ने पूछा कि क्या कान्हा भी छत्तीसगढ़ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगलसफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं। श्री गांगुली ने कहा कि हाँ, बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। क्या ये यहीं का था। मुख्यमंत्री ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।

ये भी जानिए..........

- पीएम मोदी ने केरल के त्रिशूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध, श्री रामलला को भी भेजा गया मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गांगुली को बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है।वित्त मंत्री ने कहा, आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बातचीत के दौरान श्री गांगुली से कहा कि जब आप क्रीज में होते थे तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet perabet perabet giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş imajbet jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş