- 25 करोड़ से तैयार होगी वन्य जीव प्रबंधन योजना

25 करोड़ से तैयार होगी वन्य जीव प्रबंधन योजना

  • - ग्वालियर की रिंग रोड के पूरा करने के लिए प्रस्तावित वेस्टर्न बाइपास प्रोजेक्ट के लिए इंटीग्रेटेड वन्य जीव प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी

  •  
  • भोपाल। ग्वालियर की रिंग रोड के पूरा करने के लिए प्रस्तावित वेस्टर्न बाइपास प्रोजेक्ट के लिए इंटीग्रेटेड वन्य जीव प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र से हाइवे निकलने के कारण ऐसे प्रोजेक्टों में मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाता है इसलिए वन विभाग इसे तैयार करके देगा। लगभग 25 करोड़ इस प्लान पर खर्च होंगे, जो निर्माण एजेंसी की ओर से खर्च किया जाएगा।
  •  
  •  
  • अभयारण्य क्षेत्र से बाइपास निकलेगा तो प्लान में वन्यजीवों की सुरक्षा से लेकर प्रबंध तक सब शामिल किया जाता है। डीएफओ अंकित पांडेय इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहे हैं। बाइपास को लेकर सभी एनओसी भी आ चुकी हैं और अब प्रोजेक्ट गति पकड़ेगा। बरौआ नूराबाद से नयागांव पनिहार तक 28 किमी का वेस्टर्न बाइपास के लिए 145 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें वन विभाग से लेकर सरकारी जमीन भी शामिल हैं।

 

 

 इसमें निजी 34 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन भी प्रभावित होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल सिविल कास्ट 522 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस पूरे बाइपास पर एक टोल प्लाजा भी रहेगा, जो सौंजना गांव में बनेगा। इसके साथ ही पनिहार पर रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सर्विस रोड, एनिमल अंडर पास व बाक्स क्रासिंग भी बनाया जाना प्रस्तावित हैं। पिछले दिनों जमीनों को लेकर जो विवाद सामने आ रहे थे वह संयुक्त भ्रमण के बाद हल कर दिए गए हैं। अब भूमि अधिग्रहण का काम जारी है इसके बाद एनओसी आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वेस्टर्न बाइपास तैयार होने से एक बड़ा विकल्प सीधे शहर के ट्रैफिक से बचाते हुए पहुंचने का मिल सकेगा।

तैयार हो जाएगी रिंग रोड


यह ईस्टर्न हाइवे को जोडऩे वाला बाइपास होगा जिसके बाद ग्वालियर में एक रिंग रोड तैयार हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट में फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ की स्वीकृति भी आ गई है। बता दें कि पुरानी छावनी से तिघरा के गांव होते हुए नया गांव पनिहार तक वेस्टर्न बाइपास का निर्माण किया जा रहा है।

ये भी जानिए...........

- टैक्स प्रोसिजर-फॉरेन ट्रेड सहित 45 विषय हो चुके खत्म

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag