- रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा

रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा

  • - फरवरी में चलेगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, भोपाल के यात्री हो सकेंगे शामिल

  • भोपाल ।  रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में पर्यटन अवधाराणा को बढ़ाने के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए फरवरी में यह ट्रेन चलेगी। इसमें सात ज्योतिर्लिंग के अलावा द्वारका और शिर्डी की यात्रा कराई जाएगी। 10 रात और 11 दिन में यह यात्रा पूरी होगी।

IRCTC: रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा -  IRCTC Tour Package Railways will organize a trip to Dwarka and Shirdi with  seven Jyotirlingas

प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीअीसी) द्वारा भाारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से किया जा रहा है। जबलपुर स्टेशन से यात्रा शुरू होगी। इसमें नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी। इसमें द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे और केवडिया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 19450 प्रति व्यक्ति इकानामी श्रेणी, 31800 प्रति व्यक्ति स्टैंडर्ड श्रेणी और 41990 प्रति व्यक्ति सेकंड एसी श्रेणी में खर्च उठाना होगा।

IRCTC: रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा -  IRCTC Tour Package Railways will organize a trip to Dwarka and Shirdi with  seven Jyotirlingas

14 शीतकालीन स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 14 शीतकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर से विस्तारित किए गए। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में 164 फेरे लगाएंगी। रतलाम मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनें मार्च तक विस्तारित की गई हैं।
IRCTC: रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा -  IRCTC Tour Package Railways will organize a trip to Dwarka and Shirdi with  seven Jyotirlingas

ये भी जानिए...........

- लोकसभा चुनाव से पहले लाभार्थी वोट बैंक मजबूत करने में जुटी भाजपा, 29 सीटें जीतने की रणनीति

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag