- पटवारी ने सुरक्षा के साथ की पटवारियों के हक की बात

पटवारी ने सुरक्षा के साथ की पटवारियों के हक की बात


टीकमगढ़। जिले के पटवारी हल्का धनवाहा में पदस्थ पटवारी नितिन सेन ने अपने कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा उनके साथ अभद्रता करने के विरोध में जिले के कलेक्टर काे ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल पुलिस अभिरक्षा की मांग करते हुए अपने साथियों की सुरक्षा करने की बात कही हैँ।पटवारी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वह दिनांक 2 जनवरी 2024 को पटवारी हल्का धनवाहा तहसील व जिला टीकमगढ़ पर पदस्थ पटवारी नितिन सेन के साथ ग्राम ज्ञान यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम तिंदारी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डाली एवं अभ्रदतापूर्ण व्यवहार किया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है। नितिन सेन के आवेदन पर घटना दिनांक को ही पुलिस चौकी खिरिया नाका पर प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है

 

 

परन्तु आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे उक्त व्यक्ति अन्य किसी गंभीर घटना को घटित न कर दे इसलिए उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिये जाने की आवश्यक एवं उचित कार्यवाही किये जाने की कृपा करें। यह कि प्रसन्न्ता का बिषय है कि शासनादेश होने एवं जिला में पदस्थापना के उपरान्त अन्य विभागों की भांति पटवारियों को भी माह के प्रथम सप्ताह में वेतन प्राप्त होने लगी है। इसके अतिरिक्त जिले की प्रत्येक तहसील में पटवारियों के क्रमोन्न्ती समयमान वेतनमान, नवीन पटवारियों की परीवीक्षा समाप्ति के पश्चात इन्क्रीमेंट एवं एरियर्स का भुगतान, पुराने डीए के एरियर्स का भुगतान एवं क्रमोन्न्ती के पश्चात एरियर्स का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। 

 

 

यह कि उपरोक्त बिन्दु क्रमांक 2 में वर्णित तथ्यों की जानकारी प्रत्येक तहसील से मंगवाई जाकर एक निर्धारित समय सीमा में निराकरण कराई जाए। कई अन्य ग्राम के पटवारी साथियों के द्वारा भी ऐसी सूचनाएं दी गई है कि ग्राम में जनसुनवाई के समय अथवा अन्य शासकीय कार्य करते समय कुछ व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करने है। जिसकी विशेष विनय है प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के समय पंचायत स्तर पर पुलिस गश्त कराये जाने की कृपा करें ताकि शासकीय कर्मचारी एक भयमुक्त वातावरण में अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सके। साथ ही 5. यह कि जिला टीकमगढ़ के पटवारियों को भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा कई बार पटवारियों के हल्का, 

ये भी जानिए...........

- बच्चो को स्कूल ले जाते समय वैन चालक की हार्ट अटैक आने से मौत

बैंक खाता, आधार कार्ड व पैन कार्ड की जानकारी भिजवाने के बाद भी कृषि संगणना एवं लघु सिंचाई संगणना की राशि का भुगतान आज तक नहीं कराया गया है। उसे भुगतान कराया जाएं अन्यथा विगत बर्षो की भांति वित्त वर्ष के अंत में लुप्त हो जावेगी  इसके साथ्ा ही स्वामित्व योजना को जिन ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है उन ग्रामों के पटवरियों को 7500.00 सात हजार पांच सौ रूपये की राशि का भुगतान जनपद पंचायत से किया जाना है अतः निवेदन है कि उक्त राशि का भुगतान भी कराये जाने की कृपा करें। यह समस्त मांगे व जानकारी मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद समारी ने प्रेस विज्ञप्तित जारी करते हुए दी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag