जबलपुर, । २७ वीं संगमलाल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के खिलाड़ी जीते छ: स्वर्ण पदक,खेल शिक्षक जयराज चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि २७वीं संगमलाल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर स्थित अधिवक्ता परिषद भवन सिविल लाइन में दिनांक ३० दिसम्बर से ३१ दिसम्बर २०२३ तो किया गया था जिसमें मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के ६ खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने आयु व वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियो को हराकर सभी ने
स्वर्ण पदक अर्जित करने में सफल रहे इस अवसर पर शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह, शाला संचालक वैभव जोसवा, प्राचार्या श्रीमती ई एस जोसवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोसवा ने खिलाड़ियों का मुख मिष्ठान कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की साथ उन्होंने बताया कि शाला खेल शिक्षक जयराज चौधरी को मध्यप्रदेश टीम दल कोच नियुक्त किया गया था जिसमें आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में नव्या चौरसिया, रमन मेहरा, ईशान दुबे, कामाक्षा पटेल, रेशु सिंह मसराम, भावना पट्टा शामिल हैं।