- न खाऊंगा न खाने दूंगा पहली ही फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही

न खाऊंगा न खाने दूंगा पहली ही फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही


भोपाल । राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में मंत्री वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। राजस्व विभाग आम नागरिकों की राजस्व प्रशासन संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाया जायेगा। 

ये भी जानिए...........

- कृषि मंत्री कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया

मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही करने की स्वीकृति दी है, यह स्पष्ट संदेश है। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रमुख सचिव राजस्व  निकुंज श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag