- विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन


अतिथिगणों ने हितग्राहियो को किया सम्मानित,शासन की योजनाओं की दी जानकारी.......


नर्मदापुरम । नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार 05 जनवरी को द्वितीय दिवस में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत वेन का  वार्ड क्रमांक 15, हरियाली चौराहा के पास आगमन हुआ। जिसमें यात्रा में पधारे मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत सत्कार हुआ एवं भव्य कलष यात्रा का कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान हुआ।

 

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं कन्या पूजन कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वाचन एवं संकल्प वीडियो विकसित भारत की एवं फिल्म का प्रदर्षन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एवं शासकीय स्कूल नर्मदापुरम् द्वारा नृत्य एवं आदिवासी समुदाय के बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुती दी गई। मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत स्व. सहायता समूह, पीएम.स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, 

 

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों द्वारा प्राप्त योजनाओं के संबंध में अनुभव साझा करने हेतु मंच पर भाषण हुए तथा सम्मान समारोह एवं क्वीज प्रतियोगिता एवं समस्त योजनाओं के हितग्राहीयों को मुख्य अतिथि द्वारा लाभ वितरण किए जाने एवं कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति तथा वक्तव्य हेतु आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ,जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश मैना ,नगर महामंत्री पूनम मेश्कर ,कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे,वार्ड पार्षदगण प प्रेमा पंकज पांडे, निर्मला हंस राय, प्रकाश नारायण गौर मामा ,मीना वर्मा, अनोखी राजोरिया,संदीप सिंह गुड्डा ठाकुर, महिमा रोहित गौर ,संतोष उपाध्याय, चंद्रमोहन सिंह बंटी परिहार, संध्या अशोक कुशराम मुट्टा , सहित गणमान्य नागरिक, वार्ड के हितग्राही सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

ये भी जानिए...........

- रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत

इसी तरह दोपहर को विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन एसपीएम. गेट नं. 04  कार्यक्रम स्थल पर  मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत सत्कार हुआ एवं भव्य कलष यात्रा निकाली जाकर मुख्य अतिथि डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं कन्या पूजन कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया। उक्त दोनों कार्यक्रमों के दौरान् वार्ड क्र 07,14,15,16,17 एवं 18 तथा वार्ड क्रमांक 19,20,21,22,23 एवं 24 के हितग्राहियों सहित कुल 2132 व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें से कुल 1874  लोगों को लाभान्वित किया गया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag