भोपाल /मध्य प्रदेश मैं कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर के एक कार्यक्रम में कहा, कि चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता से जो वायदे किए थे। सरकार बनने के बाद वह वायदे पूरे नहीं किया जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था की बहनों को 3000 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल से धान की खरीदी की जाएगी।
2700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। रसोई गैस का सिलेंडर 450 रूपये में हर किसी को दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद एक भी वायदा सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि फरवरी माह से कांग्रेस पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए,जगह-जगह पर आंदोलन शुरू करेगी। सरकार से चुनाव के पूर्व किए गए वादों के अनुसार आम आदमियों को राहत देने के लिए मांग करेगी।