- जनवरी बीतने का इंतजार, फिर कांग्रेस करेगी प्रदेश में बड़ा आंदोलन

जनवरी बीतने का इंतजार, फिर कांग्रेस करेगी प्रदेश में बड़ा आंदोलन

  • - घोषणा पत्र को पूरा नहीं करने को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, प्रदेशभर में आंदोलन


  • भोपाल । कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को जल्द पूरा करे, नहीं तो कांग्रेस पूरे प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने जनवरी माह बीतने का इंतजार करने को कहा है। दरअसल कांग्रेस लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मुद्दा बनाना चाहती है कि भाजपा अपनी घोषणाएं पूरी नहीं करती।

 

 

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कई तरह की घोषणाएं की थीं, जिसमें प्रमुख रूप से लाड़ली बहनाओं को 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक देने, धान की खरीदी 3100 रुपए करने, गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल और गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा की थी। इसको लेकर कांग्रेस अब मुद्दा बनाने की तैयारी रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जनवरी माह का इंतजार कर देख रही है 

ये भी जानिए..........

- लोकसभा चुनाव में लगातार गिर रही कांग्रेस की साख

कि भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करती है या नहीं। इसके बाद हम आंदोलन करेंगे और आम लोगों को उनका हक दिलाएंगे। पटवारी ने कहा कि हमें तो अखबार के माध्यम से यह मालूम पड़ा है कि सरकार 28 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज और लेने जा रही है, यानि प्रदेश को और कर्जे में डुबोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को भूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा कि यह प्रदेश के 9 जिलों से गुजरेगी, जिसमें 5 लोकसभा और 30 विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं। जल्द ही इसकी तारीख भी घोषित हो जाएगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag