नई दिल्ली । विपक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जबरदस्ती तरीके से निशाना साधा है। दरअसल, खड़गे राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा का विवरण देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। तभी अपने दौरे के दौरान लक्षद्वीप के फोटो को साझा करने को लेकर पीएम मोदी पर खड़गे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लक्षद्वीप जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन वह इतने दिनों से मणिपुर नहीं गए।
दरअसल मणिपुर लगातार हिंसा के चपेट में है। मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष केंद्र की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहता है। खड़गे ने कहा कि मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी लेकिन पीएम मोदी या तब समुद्र तट पर गए, फोटो सेशन में तैराकी की, चल रहे मंदिर निर्माण स्थल पर तस्वीरें खिंचवाईं या केरल और मुंबई चले गए। वह हर जगह जाते हैं, आप हर जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं... बिल्कुल वैसे ही जैसे जागने के बाद सबसे पहले भगवान के दर्शन। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गये?
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की अपनी यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया था। उन्होंने लिखा कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने तस्वीरों को साक्षा करते हुए लिखा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।