- आदित्य एल1 अपने लक्ष्य तक पहुंचा

आदित्य एल1 अपने लक्ष्य तक पहुंचा

हैलो ऑर्बिट पर चक्कर लगाएगा यान, सूरज की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर

बेंगलुरु । नए साल में इसरो ने इतिहास रच दिया। आदित्य रु1 सैटेलाइट हेलौ ऑर्बिट में इंसर्ट सफलतापूर्वक कर दिया गया है। अब देश के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी पंद्राह लाख किमी है। आदित्य की यात्रा 2 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी, जो शनिवार को खत्म हुई। इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद सौलर हैलो ऑर्बिट में तैनात हो गया है। आदित्य एल1 सैटेलाइट हैलो ऑर्बिट में डालने के लिए थ्रस्टर्स को कुछ देर के लिए ऑन किया गया। इसमें 12 थ्रस्टर्स हैं।

ISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतिम कक्षा में स्थापित हुआ आदित्य एल-1, बड़ी  कामयाबी पर पीएम मोदी ने दी बधाई - Perform India

आदित्य एल1 मिशन भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत का पहला सूर्य मिशन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस मिशन के लिए कड़ी मेहनत की है। आदित्य-एल1 को एल1 कक्षा के चारों ओर की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शनिवार शाम लगभग 4 बजे पूरी की जाएगी।

ISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतिम कक्षा में स्थापित हुआ आदित्य एल-1, बड़ी  कामयाबी पर पीएम मोदी ने दी बधाई - Perform India

हमारे सौर मंडल में है 5 लाग्रेंज प्वाइंट

आपको बता दें कि एल1 (लाग्रेंज प्वाइंट) अंतरिक्ष में स्थित वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बलसमान होता है। हमारे सोलर सिस्टम में ऐसे कुल 5 लाग्रेंज प्वाइंट हैं। इस स्थान पर अंतरिक्ष यान बगैर किसी ईंधन या कम ईंधन के लिए चक्कर लगा सकता है। एल-1 प्वाइंट के पास की कक्षा में रखे गए सेटेलाइट से सूर्य को बिना किसी छाया के लगातार देखा जा सकेगा। एल-1 का उपयोग करते हुए 4 पेलोड सीधे सूर्य की ओर होंगे। शेष 3 पेलोड एल-1 क्षेत्र का ही अध्ययन करेंगे।
ISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतिम कक्षा में स्थापित हुआ आदित्य एल-1, बड़ी  कामयाबी पर पीएम मोदी ने दी बधाई - Perform India

ये भी जानिए..........

ISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतिम कक्षा में स्थापित हुआ आदित्य एल-1, बड़ी  कामयाबी पर पीएम मोदी ने दी बधाई - Perform India

- केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों की हालत सुधरी : सीएम शर्मा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag