नई दिल्ली । हाल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की हैं। लेकिन इंडिया की बल्लेबाजी में वहां धार नहीं दिखी थी। वहीं, टेस्ट मैच खत्म होने के अगले दिन ही रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई और रिंकू सिंह ने पहले ही दिन अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। इसके बाद रिंकू सिंह चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
दरअसल, रिंकू अब टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं। पिछले 5 टेस्ट में अय्यर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछले 5 टेस्ट मैच में अय्यर का उच्चतम स्कोर 31 का रहा है। जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में ही बनाया था। इसके पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेल थे। वहां भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हाई स्कोर सिर्फ 26 का था। द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भी अय्यर फ्लॉप रहे। पहले टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में अय्यर ने क्रमश: 31 और 6 रन का योगदान दिया।
इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में 0 और दूसरी इनिंग में 4 रन ही बना सके। लगातार फ्लॉप हो रहे अय्यर को अब टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ सकता है। हो सकता है कि अय्यर की जगह रिंकू सिंह को लिया जा सकता हैं। रिंकू हालांकि, टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और अय्यर 5 पर। लेकिन टी20 की तरह ही रिंकू को 5 नंबर पर खिलाया जा सकता है। रिंकू ने रणजी ट्रॉफी के पहले दिन केरल के खिलाफ शानदार पारी खेली। रिंकू ने 103 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह उनकी टीम का स्कोर कुल 244 रन तक पहुंचा।