- खेत में रखी धनिया की फसल में आग लगाकर भागा आरोपी

गुना। रबी फसल आने के साथ ही जिलेभर में आगजनी, मारपीट और लड़ाई के मामले सामने आने लगे हैं। जिले के मृगवास थानांतर्गत ग्राम पीपलखेड़ी में देर रात खेत में रखी धनिया की फसल में आग लगा दी। जिसमें दो बीघा की कटी हुई धनिया की फसल जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया बसंतीबाई पत्नी धन्नालाल लोधा निवासी ग्राम पीपलखेड़ी थाना मृगवास ने बताया कि विगत रात करीब 12:30 बजे वह अपने खेत पर सो रही थी। तभी आग की रोशनी के कारण वह जाग गई और उसनेे देखा कि खेत में रखे धनिया की फसल में आग लग रही थी। आग की रोशनी में देखा तो गांव का मोहर सिंह पुत्र करनसिंह लोधा वहाँ से भाग रहा था। जिसके पीछे फरियादिया भागी, लेकिन वह नहीं रूका। फरियादिया के अनुसार गांव के मोहरसिंह लोधा ने उसके खेत में रखे धनिया की फसल में आग लगाकर भाग गया। खेत में 2 बीघा की कटी हुई धनिया की फसल रखी थी। इस दौरान पीडि़ता के परिजन जब तक खेत पर पहुंचे धनिया जलकर खाक हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने मोहरसिंह की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मामले में पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया


Fatal error: Uncaught mysqli_sql_exception: Too many connections in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/connection.php:19 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/connection.php(19): mysqli_connect() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(1439): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/connection.php on line 19