- सौतेली मां ने बेटी की हत्या कर गड्ढा खोदकर दबाया!

काशीपुर काशीपुर में नवमी के दिन जहां एक ओर घर-घर में कन्या पूजन किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर उसी दिन एक सौतेली मां ने अपनी बेटी की बर्बरता पूर्वक हत्या करके उसे एक खाली मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। लोग कह रहे हैं कि जिस मां को बेटी की परवरिश करनी थी वह ही उसकी हत्या कर देगी ऐसा किसी ने कभी नहीं सोचा होगा। लोगों का कहना है कि आखिर क्यों सौतेली मां ने इस तरह से मासूम सोनी (8) पुत्री मोनू कुमार मार डाला। सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया पहली पत्नी की मौत के बाद यह सोचकर उसने दूसरी शादी की थी कि उसकी बिन मां की दोनों बच्चियों को ममता का आंचल मिल जाएगा। उसे क्या पता था कि जिसे वह बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी सौंप रहा है वह ही उसकी लाडली को मौत की नींद सुला देगी। मोहल्लेवासियों ने बताया कि नवमी के दिन सुबह से ही सोनी अपनी सहेलियों के साथ घर-घर में कन्या पूजन के लिए जा रही थी। लोगों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सोनी को हंसते-खेलते सहेलियों के साथ गली में घूमते देखा था। उसके बाद सोनी दिखाई नहीं दी। 17 अप्रैल की शाम जब सोनी के पिता बिजनौर से घर आए तब मोहल्लेवासियों को पता चला कि सोनी लापता है। तब लोगों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोनू कुमार ने आईटीआई थाना में बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 18 अप्रैल 2024 को सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश शुरू की। तब देखा कि 17 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब दोपहर ढायी बजे सोनी की सौतेली मां उसे अपने घर से सामने खाली पड़ी मकान में ले जा रही है। इसके बाद पुलिस को सोनी का शव उस मकान में एक गड्ढे में दबा मिला।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag