- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

राजनांदगांवला भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मानव मंदिर चैक में आज शाम पुतला दहन किया। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोलकाता उच्च न्यायालय ने संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत गलत ढंग से पिछड़ा वर्ग के कोटे में अल्पसंख्यक वर्ग के मुसलमानों को ममता बनर्जी द्वारा दिये गये आरक्षण को रद्द कर दिया हैं। न्यायालय के इस फैसले को ममता बनर्जी ने मानने से इंकार कर दिया है, जो न्यायालय की अवमानना है। इसके विरोध में देशभर में आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया है । इस संदर्भ में स्थानीय मानव मंदिर चैक में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाते हुये उनका पुतला दहन किया व उन पर संवैधानिक कार्यवाही की मांग की। इस दौरान अनुराग चैरसिया, राजेश बिसने, माधव साहू, संदीप सोनी, विजय कुमार सिन्हा, विजय सिन्हा, सुशील गुप्ता, मनोज ढीमर, सोनू यादव, मधु बैद, मनोज हिरवानी, तोरन देवांगन,राजेश यादव, एन.के.साहू,आकाश चोपड़ा, भीषम देवांगन, अशोक खंडेलवाल, भरत वर्मा, ईश्वर निर्मलकर,प्रमोद साहू, गप्पू सोनकर, अजीत जैन, विजय राय, सतीश धीवर, विजय देवांगन, देवशरण सेन, विनोद श्रीरंगे, सुन्दर पोददार, लल्लू यादव, हितेश कोटक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag