- Samvidhan Diwas 2024: संविधान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल बोलीं, संविधान सभी का रक्षक है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। आज 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत पूरे देश में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

भोपाल. देश आज संविधान दिवस मना रहा है. इस अवसर पर भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को याद किया गया.

 इस अवसर पर रविन्द्र भवन में संविधान निर्माण से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई और लघु फिल्म भी दिखाई गई. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अनुराग जैन, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा में शामिल सभी विभूतियों को याद करते हुए कहा कि संविधान हम भारतीयों के लिए एक प्रेरणादायी जीवन दस्तावेज है और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धार्मिक ग्रंथ है, जो हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

यह भी पढ़िए- IPL नीलामी 2025 खिलाड़ियों की सूची: पहले दिन टीमों ने 4 कप्तानों पर खर्च किए 83.5 करोड़ रुपये, गेंदबाजों में चहल पर खर्च हुए करोड़ों

 उन्होंने कहा कि संविधान को देश के प्रत्येक नागरिक ने अपनाया है, इसलिए हम भारत के लोग ही संविधान के वास्तविक रक्षक हैं। संविधान जहां एक ओर नागरिकों को सशक्त बनाता है, वहीं दूसरी ओर नागरिक अपने आचरण और व्यवहार से संविधान का संवर्धन और संरक्षण भी करते हैं। संविधान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी का रक्षक है। इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है।

 

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान पर जोर राज्यपाल मंगूभाई ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और खुशी का दिन है। आज का दिन सार्वभौमिक मूल्यों की परस्पर समझ का अवसर और उत्सव है, क्योंकि इस वर्ष संविधान को अंगीकृत किए जाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसलिए यह वर्ष और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी महत्व को देखते हुए इस वर्ष को "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

सभी को संविधान का महत्व समझना चाहिए

राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रत्येक वर्ग, समुदाय और नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना जरूरी है। देश के प्रत्येक नागरिक को समर्पण के साथ संविधान के उद्देश्यों के महत्व को समझना चाहिए और समुचित अनुपालन द्वारा संविधान के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि संविधान के अनुरूप जाति, धर्म, लिंग, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव रहित एक सशक्त और समावेशी समाज के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान दें। यह जरूरी है कि भावी पीढ़ी को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए संविधान निर्माताओं द्वारा किए गए लंबे संघर्ष और बलिदान के बारे में जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़िए- मुरैना पटाखा विस्फोट: आधी रात को देशी पटाखों में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत

संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं

राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस केवल शासन और राजनीतिक दलों का उत्सव नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के प्रति कृतज्ञता के उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। आज संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि हम सभी अपने आचरण एवं व्यवहार के माध्यम से संविधान से प्राप्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय योगदान दें।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş meritbet meritbet giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş superbetin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş