- कटनी में पुलिस आवास सुरक्षित नहीं, पुलिस लाइन में पांच आवासों के ताले टूटे

मध्य प्रदेश के कटनी में चोरों ने पुलिस लाइन के ताले तोड़कर माधवनगर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। चोरी की वारदात में एक पूर्व थाना प्रभारी, एक सब इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मियों के घर शामिल थे।

यह भी पढ़िए- Relationship Tips: पार्टनर के साथ आपका रिश्ता होगा मजबूत, बस अपनी जिंदगी में अपनाएं ये 5 टिप्स

दूसरों की जान-माल की रक्षा करने वाले पुलिस के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों ने माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर को रात में निशाना बनाया। चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए और परिसर में खड़ी एक आरक्षक की मोटरसाइकिल भी चुराकर पुलिस को चुनौती देकर भाग निकले।

मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से किया परहेज

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद माधवनगर थाना प्रभारी, झिंझरी चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने झिंझरी पुलिस लाइन में बनी आखिरी कॉलोनी के पांच क्वार्टरों में सेंध लगाई।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर ह

पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं दी

चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए, लेकिन चोरों ने किसके घर से कितना माल चुराया, इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी और न ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी।

चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया...

पूर्व बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना जाट, उपनिरीक्षक सतीश पटेल, विकास कुमार प्रजापति, गौरव गिरी, अजीत सिंह के खाली मकान शामिल हैं।

चोर आरक्षक की बाइक भी ले गए। सुबह जब पुलिस लाइन के लोग जागे तो खाली मकानों के ताले टूटे मिले। सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई।

माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत व अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच की। खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर ह

घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुराई

वहीं कुठला थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास एक घर में चोरों ने घुसकर नकदी व जेवर चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

अंगूठी समेत करीब दो लाख का माल चुराया

रात्रि में बदमाश साईं मंदिर गार्ड के पीछे लालता प्रसाद यादव पिता रामलाल यादव 45 वर्ष के घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने के मंगलसूत्र, चूड़ियां, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी समेत करीब दो लाख का माल चुरा ले गए।

सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िए- ओला इलेक्ट्रिक ने पेश की किफायती कमर्शियल स्कूटर की नई रेंज, स्टॉक में हुई बढ़ोतरी

सोने-चांदी के जेवरात समेत 25 हजार का माल चोरी

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के लखेरा में चोरों ने 39 वर्षीय दीप कुमार पुत्र गुलजार सिंह के घर में घुसकर 25 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş meritbet meritbet giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş superbetin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş