- महाराष्ट्र अगला CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुना गया… शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे महाकाल मंदिर के पुजारी

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा... यह रहस्य खुल गया है। मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उम्मीद के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। अब शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। माना जा रहा है कि फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार कल शपथ लेंगे।

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को मुंबई स्थित भाजपा भवन में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। अब शपथ ग्रहण गुरुवार यानी 5 दिसंबर को होगा।

 अब तीनों नेता यानी देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम बनने वाले एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वे विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंपेंगे। माना जा रहा है कि तीनों कल शपथ लेंगे।

यह भी पढ़िए- मर्डर केस में बहन आलिया अमेरिका में गिरफ्तार, नरगिस फाखरी ने घटना के बाद शेयर की पहली पोस्ट

इस तरह महाराष्ट्र की राजनीति में व्याप्त असमंजस की स्थिति आज सुलझ गई। इस बीच मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से खबर है कि देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मंत्रिमंडल का गठन बाद में होगा

महाराष्ट्र में गुरुवार शाम 5 बजे नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। अभी सिर्फ देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का गठन बाद में होगा। पहले कहा जा रहा था कि कुछ विधायक भी शपथ ले पाए हैं।

इस बीच महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद उन्हें महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। इसके साथ ही मुंबई आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

यह भी पढ़िए- अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस 2024: मध्य प्रदेश में चीता परियोजना सफलता की ओर बढ़ रही है, 19 में से 12 शावकों का जीवित रहना अच्छा संकेत

आशीष पुजारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वे आज शाम मुंबई के लिए रवाना होंगे। वे अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला लेकर जाएंगे और भावी मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

(महाकाल के पुजारी प्रसाद, दुपट्टा, रुद्राक्ष की माला चढ़ाएंगे। (फोटो- फडणवीस ने 17 सितंबर 2023 को महाकाल के दर्शन किए थे।)

महाकाल के बड़े भक्त हैं देवेंद्र फडणवीस

आशीष पुजारी ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस महाकाल के बड़े भक्त हैं। पिछली बार जब वे मुख्यमंत्री बने थे, तब वे महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेने आए थे और उसके बाद भी वे लगातार भगवान महाकाल के दर्शन करने आते रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने में देरी क्यों हुई?

 महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (शिवेश सेना के शिंदे और एनसीपी के अजित पवार) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारी बहुमत हासिल किया। हालांकि, मुख्यमंत्री का नाम आज तक तय नहीं हुआ।

इस मुद्दे पर विपक्ष भी आक्रामक था। कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय चाहते हैं, जिसके लिए भाजपा तैयार नहीं है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 बहरहाल, ताजा खबर यह है कि तीनों दलों ने इसका हल निकाल लिया है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş meritbet meritbet giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş bahissenin bahissenin güncel giriş bahissenin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş