- अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बेहाल मध्यप्रदेश का अनूपपुर

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में सर्दी का तीखापन देखने को मिल रहा है। हालांकि, तापमान में रुक-रुक कर उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन मौसम विभाग का मानना ​​है कि दिसंबर का महीना खत्म होते-होते सर्दी का तीखापन और बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिसंबर के 12 दिन हमेशा कड़ाके की ठंड के लिए जाने जाते हैं। अगर 2022 की बात करें तो पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि इस बार सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस है।

 लोग इसे कड़ाके की ठंड मान रहे हैं, जबकि मौसम विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो 26 दिसंबर 1961 को ग्वालियर में तापमान माइनस 0.4 डिग्री तक गिर गया था। हालांकि अब यह इतिहास बन चुका है, क्योंकि इसके बाद ग्वालियर में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी।

अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान

 मैकल पहाड़ी पर ऊंचाई और घने जंगल में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य स्थल अमरकंटक में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई और यहां ओस जैसी बर्फ जम गई। इसी तरह अनूपपुर में भी रविवार की सुबह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

(नीचे देखें तस्वीरें) 

ग्वालियर: मप्र में सर्दी का प्रवेशद्वार

  • उत्तर भारत में ठंड ग्वालियर से प्रदेश में प्रवेश करती है। बाद में ठंड का जोर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में नवंबर माह में हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है।
  •  दिसंबर आते-आते कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। घरों में कूलर और पंखे बंद हो जाते हैं, रजाई और कंबल बाहर आ जाते हैं। इस बार भी ठंड बढ़ी है, लेकिन ग्वालियर में पहले जैसी कड़ाके की ठंड नहीं है।
  • दिसंबर के 13 दिन बीत चुके हैं और सिर्फ 12 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के आसमान में बादल छंटने से शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

  • दोपहर में खिली तेज धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। हालांकि, रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। इससे रात में ठंड का अहसास हुआ। अब लोगों ने घरों में मोटे कंबल और रजाई का प्रयोग शुरू कर दिया है।
  •  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

भोपाल: सर्दी ने लिया यू-टर्न, रात का तापमान 3.8 डिग्री पर

दिसंबर माह में दूसरी बार राजधानी में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। शनिवार को सर्दी ने यू-टर्न लिया। रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से चार डिग्री कम रहा।

पिछले सात दिनों से शहर में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगती हैं। शनिवार शाम 5:30 बजे तापमान 20 डिग्री था, जो तीन घंटे बाद 8.2 डिग्री गिरकर रात 8:30 बजे 11.8 डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़िए- डिजिटल अरेस्ट: 'कैसे पकड़े गए, बताओ ताकि हम सुधार सकें'... डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने में नाकाम रहे लोग अब लोगों से पूछ रहे

वहीं, दूसरी ओर कड़ाके की ठंड खुले आसमान के नीचे रहने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी जहांगीराबाद पुलिस ने जिंसी क्रॉसिंग के पास सेंटर प्वाइंट के पास फुटपाथ से 55 वर्षीय गुड्डन उर्फ ​​इकबाल का शव बरामद किया था।

जबलपुर: शीतलहर से तापमान में गिरावट, लोग ठिठुरते रहे

शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा, जबकि शुक्रवार की रात सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान पहली बार 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया। कोहरे के बीच बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। रात की ठंड का असर सुबह तक जारी रहा।

 

शनिवार की सुबह से ही सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाती रहीं। शीतलहर लोगों को कंपकंपाती रही। वातावरण में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम ऐसा ही रहेगा। जबलपुर जिले के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

इंदौर: पांच दिन में तीसरी बार तापमान 9 डिग्री से नीचे गिरा, रात में बढ़ी ठंड

पिछले एक सप्ताह से उत्तरी हवाओं ने रात में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पिछले पांच दिन में तीसरी बार रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे आया है। दिन में धूप निकलने और हवा की गति कम होने से शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़िए- MPPSC Exam: मध्य प्रदेश में राज्य पात्रता परीक्षा आज…1.21 लाख अभ्यर्थियों के लिए 12 जिलों में बनाए गए 323 केंद्र

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

अमरकंटार की तस्वीरें

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş betcio betcio giriş Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet holiganbet holiganbet giriş Enbet enbet giriş enbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş bahissenin bahissenin güncel giriş bahissenin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş betsat betsat betsat giriş betsat güncel giriş alobet alobet giriş meritking güncel giriş