- महाकुंभ 2025: 'महाकुंभ में निमंत्रण देने आए हैं महाकाल महाराज'...लेटरहेड पर लिखकर उज्जैन पहुंचे योगी सरकार के मंत्री

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए साल में मकर संक्रांति से महाकुंभ की शुरुआत होगी। इसमें देश-दुनिया से श्रद्धालु शामिल होंगे। अब बाबा महाकाल को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए यूपी सरकार के दो मंत्री खास तौर पर उज्जैन आए हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को आमंत्रित किया है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल को लेटरहेड पर निमंत्रण लिखकर पीले चावल भेंट किए।

यह भी पढ़िए- अतुल सुभाष केस: अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत सास और साला गुरुग्राम से गिरफ्तार...गैर जमानती वारंट जारी

दोनों मंत्रियों ने लिखा- 'महाराजाधिराज महाकाल महाराज, हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए यहां उपस्थित हैं। आप दिव्य कुंभ में विराजमान हों और महाकुंभ बिना किसी बाधा के संपन्न हो।'

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण

  • उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटरहेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण दिया।
  • दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में आने का निमंत्रण लिखा और पीले चावल भी रखे। दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण दिया।
  • दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कानों में महाकुंभ को सफल बनाने की प्रार्थना भी की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपए का छत्र भेंट किया गया

इस बीच, ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए एक श्रद्धालु ने भगवान महाकाल को तीन किलो 250 ग्राम वजनी चांदी का छत्र भेंट किया। इसकी बाजार में कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मीडिया समन्वयक राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने भगवान महाकाल को 3.25 किलो चांदी से बना सुंदर छत्र भेंट किया है। छत्र पर भगवान महाकाल की स्तुति में सुंदर अक्षर अंकित हैं। दानदाता ने छत्र सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की औपचारिक रसीद देकर तथा भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

(विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर हाईटेक होता जा रहा है। दर्शन व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण तक हर चीज में तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भस्म आरती दर्शन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडी (आरएफआईडी) के जरिए प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर कर्मचारियों को भी प्रवेश व्यवस्था में सुविधा हो रही है। नंदी हॉल से दर्शन के लिए भी यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। मंदिर में बिकने वाले लड्डू प्रसाद के लिए वेंडिंग मशीन भी लगा दी गई है। अब जल्द ही भीड़ को नियंत्रित करने और अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए फ्लैप बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है।)

यह भी पढ़िए- सीहोर सुसाइड केस: राहुल गांधी ने मनोज परमार के बच्चों से फोन पर की बात... कहा- जरूर आऊंगा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş alobet alobet giriş bahissenin bahissenin giriş bayconticasino bayconticasino giriş atlasbet atlasbet giriş meritbet meritbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş nakitbahis nakitbahis giriş pashagaming pashagaming giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort çorlu escort meritking meritking giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş superbetin giriş Egebet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet