- भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू, कमल नाथ बोले- MP घोटाला प्रदेश बन गया है

मध्य प्रदेश कांग्रेस आज सरकार के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए भोपाल में निकली है. कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में खाद की बोरियां लेकर जवाहर चौक से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. इधर, पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं.

भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न, महिलाओं, बालिकाओं, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर अपनी ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने सड़क पर उतरी है।

यह भी पढ़िए- पैरोल पर रिहा हुए सात कैदी रायपुर जेल नहीं लौटे, प्रदेश भर की जेलों से 70 कैदी लापता

कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी मौजूद हैं। सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्य प्रदेश को घोटाला प्रदेश के रूप में जाना जाता है। हर क्षेत्र में घोटाले हो रहे हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

कमल नाथ ने कहा- किसानों के साथ अन्याय हुआ

बीज खाद घोटाला। यह दुखद है कि हमारा प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। किसानों के साथ कितना अन्याय हुआ है। खाद की बात करें, बीज की बात करें, सही दाम पर खरीदने की बात करें। हमारे किसानों के साथ कितना अन्याय हुआ है।

बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। इस राजनीतिक परिवर्तन को आपको पहचानना चाहिए। जब ​​तक आप घर-घर नहीं जाएंगे, तब तक भाजपा कभी मुकाबला नहीं कर पाएगी। सभी लोग भोपाल के जवाहर चौक पर एकत्र हुए और फिर आगे बढ़ गए।

यहां कांग्रेस विधायक खाद की खाली बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। सचिन यादव ने कहा कि खाद न मिलने से प्रदेश के किसान परेशान हैं। सोयाबीन के जो दाम 12 साल पहले थे, वही आज भी हैं। एक तो खाद नहीं मिल रही, दूसरे नकली खाद ब्लैक में बिक रही है।

शून्यकाल में उठा मुद्दा

खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने शून्यकाल में भी मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों को हिसाब नहीं दे पा रही है। बुवाई नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। हर जगह कतारें लगी हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। यह भी नहीं बता रही है कि खाद कब मिलेगी। जब सरकार ने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया तो कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को सिर्फ विश्वासघात मिला है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

लाडली बहनों को नहीं मिल रहे तीन हजार रुपए

न तो लाडली बहनों को तीन हजार रुपए देने की कोई पहल की गई, न ही किसानों को धान के लिए 3100 रुपए और गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान सोयाबीन के लिए छह हजार रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ।

महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही घटनाएं

पटवारी का कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब महिलाओं और बच्चियों के साथ कोई न कोई घटना न होती हो। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्पीड़न की खबरें भी हर दिन सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अर्थव्यवस्था चौपट है।

सरकार पर कर्ज बजट से ज्यादा हो गया है

सरकार पर कर्ज बजट से ज्यादा हो गया है। बेरोजगारी की समस्या जस की तस बनी हुई है। इन सभी मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा का घेराव किया जा रहा है।

यह भी पढ़िए- Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bayconticasino bayconticasino giriş atlasbet atlasbet giriş meritbet meritbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş nakitbahis nakitbahis giriş pashagaming pashagaming giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort çorlu escort meritking meritking giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş superbetin giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş