- उज्जैन महाकाल: महाकाल का खजाना भरा... 1 साल में 112 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अक्टूबर 2022 में महाकाल महालोक निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश-विदेश से महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।

भगवान महाकाल का खजाना भक्तों की भेंट से फिर भर गया है। 1 जनवरी से 13 दिसंबर 2024 तक मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से 112 करोड़ 31 लाख 85 हजार 988 रुपए की आय हुई है।

 

मंदिर प्रशासन के अनुसार वर्ष 2024 में शीघ्र दर्शन टिकट और भस्म आरती बुकिंग से आय में वृद्धि हुई है। अन्नक्षेत्र में भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दान आया है। विविध आय भी दोगुनी हो गई है। दिसंबर माह में अभी 18 दिन शेष हैं। इस अवधि में जो भी आय होगी, उसे मिलाकर इस वर्ष की आय पिछले वर्ष से अधिक होगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि शामिल नहीं

  •  मंदिर प्रशासन ने आय के आंकड़े जारी किए हैं। इस राशि में लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि शामिल नहीं है, क्योंकि लड्डू प्रसाद लागत मूल्य पर बेचा जाता है। इसलिए यह आय नहीं है।
  •  एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक मंदिर समिति को 14 करोड़ 58 लाख 4 हजार 675 रुपए की आय हुई थी। वहीं, वर्ष 2024 में एक जनवरी से 13 दिसंबर तक 112 करोड़ 31 लाख 85 हजार 988 रुपए प्राप्त हुए हैं।
  •  वर्ष 2023 में जनवरी से जुलाई तक 750 रुपए प्रोटोकॉल दर्शन पर गर्भगृह में प्रवेश और 1500 रुपए जलार्पण रसीद का प्रावधान था। मंदिर समिति को छह माह में इस मद से करीब 21 करोड़ रुपए की आय हुई थी।
  • अगस्त 2023 से गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसलिए वर्ष दो हजार 2024 में यह आय प्रभावित हुई है। दोनों वर्षों की आय का तुलनात्मक अध्ययन करें तो इस मद में धनराशि प्राप्त न होने से वर्ष 2024 में आय पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है।
  • अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

सुविधाओं का विस्तार करेंगे

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय में भी वृद्धि हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक आय हुई है। मंदिर समिति आगामी दिनों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगी। - गणेश कुमार धाकड़, व्यवस्थापक, महाकालेश्वर मंदिर

यह भी पढ़िए- Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट जारी, 17 दिसंबर को 324 रुपये सस्ता हुआ सोना, पढ़ें अपने शहर के रेट

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş casibom betpark grandpashabet deneme bonusu veren siteler jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet giriş matadorbet giriş grandpashabet imajbet Casibom pusulabet holiganbet Grandpashabet grandpashabet marsbahis casibom grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş marsbahis masrbahis güncel giriş marsbahis güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş