- छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… OBC को मिलेगा फायदा, कई पार्षदों की मेहनत पर पानी फिरेगा

रायपुर नगर निगम में ओबीसी वार्डों का फैसला लॉटरी सिस्टम से होगा। लॉटरी में 23 ओबीसी वार्ड तय होने के बाद बाकी 35 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में चले जाएंगे। पिछले चुनाव में अनारक्षित वार्डों की संख्या 40 थी, जिसमें 29 भाजपा, 34 कांग्रेस और 7 निर्दलीय पार्षद जीतकर नगर निगम की शहरी सरकार का हिस्सा बने थे।

नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को होने जा रहा है। आरक्षण की प्रक्रिया शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोग भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

 इस बार ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलने जा रहा है। पिछले चुनाव में जहां ओबीसी के पास 18 सीटें थीं, वहीं इस बार उन्हें 23 सीटें मिल सकती हैं। इसकी वजह यह है कि आरक्षण 2011 की जनगणना के हिसाब से होगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

इसके अनुसार नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या जहां 12.81 प्रतिशत है, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 4.29 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत कम होने से ओबीसी वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। उनकी पांच सीटें बढ़ने की संभावना है।

 सामान्य वर्ग को उठाना पड़ेगा नुकसान

 इसका खामियाजा अनारक्षित वर्ग को उठाना पड़ेगा। इस चुनाव में अनारक्षित वर्ग को 35 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को पिछले चुनाव की तरह क्रमश: नौ व तीन सीटें मिलेंगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

एक तिहाई वार्डों पर महिलाओं का कब्जा होगा

नगर निगम चुनाव में एक तिहाई वार्डों पर महिलाओं का कब्जा होगा। परिसीमन के कारण इस बार महिला पार्षदों की संख्या 23 होने जा रही है। क्योंकि ओबीसी वर्ग को मिलने वाले लाभ का असर महिला आरक्षण पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़िए- नए साल में महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था पर जल्द होगा फैसला, आ सकेंगे 10 लाख श्रद्धालु

पिछली बार की तरह अनुसूचित जाति वर्ग में महिलाओं के लिए जहां तीन वार्ड आरक्षित रहेंगे, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में एक महिला आरक्षित वार्ड रहेगा। ओबीसी वार्डों की संख्या बढ़ने से महिला आरक्षित वार्डों की संख्या आठ होने जा रही है। अनारक्षित वर्ग के लिए 11 महिला अनारक्षित वार्ड होंगे।

दुर्ग समेत सात निकायों के वार्डों का आरक्षण

आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकायवार वार्ड आरक्षण के लिए समय निर्धारित कर दिया है।

नगर निगम दुर्ग के वार्डों का आरक्षण शाम 4 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्डों का आरक्षण शाम 4.30 बजे से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्डों का आरक्षण शाम 4.45 बजे से 5 बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्डों का आरक्षण शाम 5 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है।

यह भी पढ़िए- 'राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, मेरे सिर से खून बहने लगा...', 70 वर्षीय बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी का आरोप; देखें वीडियो

इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन के वार्डों के आरक्षण का समय शाम 5.15 बजे से 5.30 बजे तक, नगर पंचायत उतई के वार्डों के लिए शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक तथा नगर पंचायत धमधा के वार्डों के लिए शाम 5.45 बजे से 6 बजे तक है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक भी उपस्थित हो सकते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş casibom betpark grandpashabet deneme bonusu veren siteler jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet giriş matadorbet giriş grandpashabet imajbet Casibom pusulabet holiganbet Grandpashabet grandpashabet marsbahis casibom grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş marsbahis masrbahis güncel giriş marsbahis güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş