- छत्तीसगढ़ राजनीति: कांग्रेस में वापसी करेगा जोगी परिवार... जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विलय के लिए रेणु जोगी ने लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि जोगी परिवार जल्द ही कांग्रेस में वापसी कर सकता है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा गठित पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का कांग्रेस में विलय हो सकता है।

जोगी परिवार जल्द ही कांग्रेस में वापसी कर सकता है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर विलय का प्रस्ताव भेजा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी ने पत्र में लिखा है कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा गठित पार्टी की विचारधारा कांग्रेस की है।

यह भी पढ़िए- किराया मात्र 999 रुपए… रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली हवाई सेवा शुरू

 पार्टी की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय होना चाहिए। सभी पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। डॉ. रेणु जोगी ने विलय का अनुरोध किया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

निष्कासन के बाद बनाई थी पार्टी, बसपा से गठबंधन कर लड़ा था चुनाव

  • कांग्रेस ने 2016 में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अंतागढ़ उपचुनाव में धांधली के आरोप में अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अमित जोगी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।
  • अजीत जोगी ने 23 जून 2016 को कवर्धा जिले के ठाठापुर गांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना की थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने 55 और बीएसपी ने 35 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। गठबंधन ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। गठबंधन को सिर्फ सात सीटें (जोगी 5 और बीएसपी 2) मिलीं।
  •  इसके बाद जोगी की पार्टी ने 2023 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा। 77 सीटों पर उम्मीदवार उतरे, लेकिन कोई नहीं जीता। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से चुनाव लड़ा था।

सचिन पायलट ने बनाई है कमेटी

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट द्वारा कमेटी बनाए जाने के साथ ही जोगी परिवार को कांग्रेस में वापस लाने की कोशिशें शुरू हो गई थीं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले कुछ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कुछ को पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में हटाया गया था।

यह भी पढ़िए- लड़की अपने माता-पिता के साथ यह कहकर चली गई थी, 'मुझे कुछ खिला दिया गया था, पता नहीं उसके बाद क्या हुआ...' लड़के ने याचिका दायर कर दावा किया था कि वह उसकी पत्नी है

अब कुछ नेता पार्टी में वापसी की कोशिश में हैं। ऐसे नेताओं ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से संपर्क कर अपने आवेदन लिखित में दिए हैं। पायलट ने आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश सह प्रभारी एसए संपत कुमार, जरीता लैटफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू और मोहन मरकाम शामिल हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş jojobet jojobet giriş casibom betpark grandpashabet deneme bonusu veren siteler holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet giriş matadorbet giriş jojobet giriş imajbet marsbahis güncel giriş pusulabet holiganbet Grandpashabet marsbahis marsbahis sekabet sekabet onwin