- 'महातारी वंदन योजना' की 'सनी लियोनी' पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने घेरा

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर खाता खोले जाने और उसमें 1,000 रुपये भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद इस योजना पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में 45 लाख फर्जी खातों के जरिए पैसे निकाले जा रहे हैं।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'महातारी वंदन योजना' को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर खाता खोलकर उसमें 1,000 रुपए की राशि भेजने का मामला सामने आने के बाद इस योजना को लेकर सियासत गरमा गई है।

यह भी पढ़िए- इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं विनोद कांबली, इलाज के दौरान का पहला वीडियो आया सामने

यह मामला बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्र तालुर केसनी में उजागर हुआ, जहां सनी लियोनी के नाम पर खोले गए खाते में राशि भेजी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 45 लाख फर्जी खातों के जरिए पैसों की हेराफेरी की जा रही है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचारियों की संरक्षक है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को तोहफे दिए, हमने कार्रवाई की

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने सोमवार को एकता परिसर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को तोहफे दिए, जबकि भाजपा ने कार्रवाई की। उन्होंने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र दिखाए, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। गुप्ता ने आरोप लगाया कि डीएमएफ घोटाले में कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस ने दोषियों को संरक्षण दिया और उन्हें ऊंचे पद दिए।

मामला प्रकाश में आने के बाद की गई कार्रवाई

गुप्ता ने कहा कि बस्तर में सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन राशि जमा होने का मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार या अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और प्रवक्ता मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बस्तर जिले के आंगनवाड़ी केंद्र तालुर में वीरेंद्र कुमार जोशी नामक व्यक्ति ने सनी लियोनी के नाम से एक आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें उसने अपना आधार नंबर और बैंक खाते का विवरण दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने जोशी को गिरफ्तार कर लिया और उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया तथा वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी।

यह भी पढ़िए- केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना: कल खजुराहो आएंगे पीएम मोदी, केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे शिलान्यास

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक प्रभा नेताम को भी निलंबित कर दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag