- इंदौर में मवेशी पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हमला, 20 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़

इंदौर के बिजलपुर में मवेशियों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर मवेशी चराने वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और वहां मौजूद सभी वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

बुधवार की सुबह जब प्रशासन सुशासन दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, तब बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर नगर निगम के कर्मचारियों को पीट रहे थे। सरकारी गाड़ियां तोड़ रहे थे।

यह भी पढ़िए- Traffic E-Challan: बकाया ई-चालान वसूलने पुलिस कभी भी घर पहुंच सकती है… तुरंत जुर्माना नहीं भरा तो ले ली जाएगी गाड़ी

 लाठी-डंडों से लैस युवकों ने थाने के सामने ही निगम की गाड़ियों से अवैध बाड़ों से बरामद मवेशियों को छुड़ा लिया और वापस ले गए। पीली जीप में सवार होकर सड़कों पर अपनी ताकत दिखाने वाले निगम के कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

अचानक हमला

खुद मेयर ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। बुधवार सुबह छह बजे नगर निगम की टीम दत्त नगर और सत्यदेव नगर में अवैध बाड़ तोड़ने पहुंची थी। दो घंटे में दो बाड़ तोड़ने के बाद वे मवेशियों को लेकर लौट रहे थे।

 

तभी पीली जीप में सवार नगर निगम कर्मचारियों को बाइक से सड़क जाम कर रोका गया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। निगम की गाड़ियों के ड्राइवर और रिमूवल स्टाफ के कर्मचारियों को सड़क पर गिराकर पीटा गया।

रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे के साथ भी मारपीट की गई, उन्होंने पुलिस वाहन में बैठकर अपनी जान बचाई। हमले में तीन निगम कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद नगर निगम की टीमें पहले द्वारकापुरी थाने और बाद में राजेंद्र नगर थाने पहुंचीं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

दंगाइयों ने थाने का घेराव भी किया। थाने के बाहर खड़ी मवेशियों से भरी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की और मवेशियों को ले गए। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी और महापौर सक्रिय हो गए। उन्होंने मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। शाम को छुड़वाई गई गायों को वापस लाने के लिए निगम ने टीमें भेजीं।

यह भी पढ़िए- इंदौर में नगर निगम टीम पर हमला: डिप्टी कमिश्नर ने मांगा पुलिस बल, जवाब- थाने पर हमला हुआ तो...

साढ़े 15 घंटे बाद मामला दर्ज

अन्नपूर्णा थाने ने निगम कर्मचारियों की शिकायत पर साढ़े 15 घंटे बाद रात 9:30 बजे विजय कलखोर, संजय महाजन, तेज सिंह राठौर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। एफआईआर के विरोध में देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।

दत्त नगर के बाड़े से जुड़ा मामला

नगर निगम ने 12 दिसंबर को दो पशुपालकों को नोटिस दिया था। सत्यदेव नगर सी सेक्टर में अवैध बाड़े बनाने पर श्याम यादव, जयप्रकाश शर्मा, हरीश शर्मा को नोटिस जारी कर तीन दिन में निर्माण हटाने को कहा गया था। दूसरा नोटिस दत्त नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास जियाराम बापू नामक व्यक्ति को दिया गया। बुधवार को हुए दंगे के तार इसी बाड़े से जुड़े हैं। गायों को छुड़ाकर ले जाने वाले लोगों ने उन्हें वापस उसी जगह बांध दिया।

पुलिस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है

घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ शहर में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाड़ नजूल की जमीन पर बनाई गई थी। यह सही है कि पुलिस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण था। - पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş casibom betpark grandpashabet deneme bonusu veren siteler jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş kavbet giriş kavbet güncel giriş marsbahis masrbahis güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş pusulabet onwin sahabet imajbet sekabet holiganbet jojobet grandpashabet marsbahis jojobet grandpashabet holiganbet casibom jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş