- नर्सों के चेंजिंग रूम का वीडियो बनाता था अटेंडेंट... इसके बाद जो हुआ वो और भी शर्मनाक

खबर छत्तीसगढ़ के भिलाई से है। यहां प्रतिष्ठित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल की नर्सों ने आरोप लगाया है कि आईसीयू में तैनात अटेंडेंट ने उनके चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा लगा रखा है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस भी शिकायत का इंतजार कर रही है।

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट देवेंद्र चेंजिंग रूम में मोबाइल से वीडियो बनाता था।

यह भी पढ़िए- पन्ना हीरा: खेत में मिले दो हीरे ने किसान और उसके चार साथियों की चमका दी किस्मत

बुधवार को एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे मामला प्रकाश में आया। मामले को गंभीरता से लेने के बजाय अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबा दिया। प्रबंधन ने संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को फिलहाल ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

पहले भी कर चुका है ऐसी

  • हरकत नर्सों का कहना है कि संविदा अटेंडेंट देवेंद्र पहले भी ऐसी ही हरकत करते पकड़ा गया था, लेकिन उस समय भी उसे छोड़ दिया गया था। नर्सों ने यह भी आरोप लगाया कि वह एक ही नर्स का बार-बार वीडियो बनाता था।
  • आरोपी देवेंद्र पहले अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। बाद में उसे अटेंडेंट की जिम्मेदारी दे दी गई और आईसीयू में रिलीवर के तौर पर तैनात कर दिया गया।
  • जानकारी के मुताबिक अस्पताल की एक सीनियर नर्स जो कि इंचार्ज भी है, उसने आईसीयू के इंचार्ज डॉक्टर को बिना बताए मामले को सुलझाने की कोशिश की। इससे अस्पताल स्टाफ में नाराजगी है।
  • इतना गंभीर मामला होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया है। न ही यह पता लगाया जा सका है कि आरोपी ने वीडियो कहां भेजे।
  •  बताया जा रहा है कि देवेंद्र के मोबाइल से कई वीडियो बरामद हुए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मोबाइल जब्त कर अपने पास रख लिया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

कर्मचारियों की मांगें

1. मामले की निष्पक्ष जांच हो।

2. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

3. अस्पताल में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

4. प्रबंधन निर्णयों की समीक्षा की जानी चाहिए।

आरोपी को नौकरी से हटा दिया गया है

यह मामला अस्पताल प्रबंधन के सामने आया है। इसके बाद पीड़ित संविदा नर्स और उसके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया। जहां वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. विनीत द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक हुई। पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस में जाकर अपराध दर्ज कराने को कहा गया। अटेंडेंट देवेंद्र को नौकरी से हटा दिया गया है। जब्त मोबाइल परिजनों के पास रखा गया है। - अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक जनसंपर्क, बीएसपी

अस्पताल प्रबंधन मामले को दबा रहा है। हम इस तरह के जघन्य कृत्य की निंदा करते हैं। इसमें जो भी दोषी है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर अस्पताल में इस तरह की हरकतें होती हैं और प्रबंधन लापरवाह बना रहता है, तो ऐसे प्रबंधन को बख्शा नहीं जाना चाहिए। - चिन्ना केशवलु, महासचिव, भिलाई स्टील वर्कर्स यूनियन

मामला पुलिस तक नहीं आया है। जब भी मामला आएगा, कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र शुक्ला एसपी, दुर्ग

यह भी पढ़िए- भोपाल में RBI अधिकारी के खिलाफ रेप का मामला, पीड़िता ने कहा- मेरे मामले की सुनवाई नहीं हो रही

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş jojobet jojobet giriş casibom betpark grandpashabet deneme bonusu veren siteler holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet güncel giriş Grandpashabet Jojobet Brianmassemp imajbet jojobet son dakika 2026 grandpashabet grandpasha Casibom marsbahis holiganbet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş