- बेंगलुरु में कैसे मची भगदड़? 5 वजहें जिनकी वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा

बेंगलुरु में कैसे मची भगदड़? 5 वजहें जिनकी वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा

बेंगलुरु में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद सवाल उठ रहे हैं कि किसकी लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ, सरकार की या आयोजकों की। ये हैं वो 5 बड़े सवाल जो इस पूरी घटना के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार शाम को भगदड़ मच गई और इसने कई परिवारों को जिंदगी भर का सदमा दे दिया। यह हादसा आरसीबी की विजय परेड के दौरान हुआ, जिसमें उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी थी। अचानक हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। अब सवाल उठ रहे हैं कि यह भगदड़ सरकार की बदइंतजामी की वजह से हुई या आयोजकों की लापरवाही की वजह से।

ये हैं वो 5 बड़े सवाल जो इस पूरी घटना के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।


  • 1.प्रशासनिक लापरवाही: पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और न ही आयोजन स्थल या विजय परेड में कोई इंतजाम किए गए। भीड़ बढ़ते ही अफरातफरी शुरू हो गई।

  • 2.प्रशासन और आयोजकों के बीच समन्वय की कमी: बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इस आयोजन को हाई रिस्क इवेंट बताया था। लाखों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विजय परेड रद्द करने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद आरसीबी ने विजय परेड और सीमित फ्री पास की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

  • 3.आयोजक भीड़ का अंदाजा लगाने में विफल रहे: स्टेडियम की क्षमता 35,000 थी। आयोजक को भी अंदाजा था कि ज्यादा भीड़ जुटेगी, लेकिन 2 से 3 लाख की रेंज में लोग आए।

  • 4.पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया: मौके पर पुलिस तैनात थी, लेकिन लाखों लोगों के जुटने से स्थिति बिगड़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।

  • 5.सीएम ने ट्वीट कर प्रशंसकों की भीड़ को दिया खुला निमंत्रण: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रशंसकों की भीड़ के उन्माद को अच्छी तरह से जानते हुए बुधवार को ट्वीट कर सभी को खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था किए बिना यह खुला निमंत्रण दिया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag