-
लड़की ने 180 मीटर की सवारी के लिए बुक की Ola Bike, किराया था 19 रुपए; वजह जानकर हंस पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। आज तकनीक के दौर में इंसान भी स्मार्ट होता जा रहा है। इसका एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ओला बाइक सवार और एक लड़की का वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग न सिर्फ हंस रहे हैं, बल्कि इसने लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।
दरअसल, एक लड़की ने एक गली से दूसरी गली जाने के लिए ओला बाइक बुक की, जो कि महज 180 मीटर की दूरी पर थी। ओला बाइक सवार ने इस पूरी घटना का एक व्लॉग भी बनाया है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
इतनी छोटी राइड क्यों बुक की?
लोग सोच रहे हैं कि लड़की ने महज 180 मीटर दूर जाने के लिए ओला बाइक क्यों बुक की? इसका जवाब है कुत्तों के डर की वजह से। दरअसल, लड़की जिस गली से गुजरने वाली थी, वहां आवारा कुत्ते हैं। इसी डर की वजह से लड़की ने ओला बाइक बुक की थी।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohitvlogstar नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राइडर महिला की ईमानदारी और सहजता को देखकर मुस्कुराता है और फिर पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ लड़की को उसके लोकेशन पर छोड़ता है।
जब लड़की अपने लोकेशन पर पहुंचती है और राइड खत्म होने के बाद ऐप पर 19 रुपये का पेमेंट दिखाई देता है। इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 72 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!