- एयर इंडिया विमान दुर्घटना: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मिला, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

एयर इंडिया विमान दुर्घटना: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मिला, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच हो गया है। उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा और राजकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि डीएनए मैच सुबह 11:10 बजे हुआ। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच हो गया है। उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि उनका डीएनए मैच आज सुबह करीब 11:10 बजे हुआ। उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पूर्व सीएम अपनी बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे


बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। विजय रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

आपको बता दें कि अब तक डीएनए जांच के जरिए 32 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है। 14 के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag