- Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अचानक चीखने लगी महिला, महिला कोच में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अचानक चीखने लगी महिला, महिला कोच में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में सांप: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में सांप घुस गया है।

दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो: राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला किसी लड़ाई-झगड़े या रील बनाने का नहीं, बल्कि मेट्रो के महिला कोच में सांप घुसने का है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (वीडियो वायरल) हो रहा है, जिसमें महिलाओं को डर के मारे चीखते और इमरजेंसी बटन दबाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



क्या है वायरल वीडियो में?


30 सेकंड के इस वायरल क्लिप में मेट्रो के महिला कोच में अचानक अफरातफरी मच जाती है। वीडियो में महिलाएं चीखते हुए एक-दूसरे से इमरजेंसी रेड बटन दबाने की बात कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कोच में सांप घुसने से यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ महिलाएं डर के मारे सीटों पर चढ़ गईं, जबकि कुछ मेट्रो के खंभों पर लटकी नजर आईं। हालांकि वीडियो में सांप साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है, लेकिन यात्रियों की प्रतिक्रिया से साफ है कि स्थिति गंभीर थी।

आपातकालीन बटन दबाने का प्रयास


वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं डर के माहौल में आपातकालीन लाल बटन ढूंढ रही थीं। बटन दबाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में मेट्रो एक स्टेशन पर रुकी, जहां प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखी गई। इस घटना ने मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर बारिश के मौसम में जब ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

दिल्ली मेट्रो की प्रतिक्रिया


इस घटना पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, इससे पहले मेट्रो में इसी तरह की घटनाएं जैसे रील बनाना, मारपीट और अन्य अनुचित व्यवहार के बाद डीएमआरसी ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए थे, जिसमें सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती और फ्लाइंग स्क्वॉड की गश्त शामिल है।


बारिश के मौसम में सतर्कता जरूरी


लोगों का कहना है कि मेट्रो प्रशासन को मानसून के मौसम में अधिक सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान सांप जैसे जानवर आश्रय की तलाश में ऐसी जगहों पर आ सकते हैं। इस घटना को दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा और सफाई के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण माना जा रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185