- इटावा कथावाचक घटना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

इटावा कथावाचक घटना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस समय चल रहे आंदोलन को कुचल दिया गया और सपा उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। असली समाजवादियों की आत्मा उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

प्रतापगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस समय चल रहे आंदोलन को कुचल दिया गया और सपा उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। असली समाजवादियों की आत्मा उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में बुधवार को प्रतापगढ़ आए डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह देश आपातकाल को कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र पर जो कलंक लगाया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।


तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी थीं। वास्तव में यह दिन संविधान हत्या दिवस है। समाजवादी पार्टी को सफाया करने वाली पार्टी बताते हुए केशव ने कहा कि 2027 में यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सर्वाधिक स्वीकार्य नेता हैं। भाजपा संविधान पर आंच नहीं आने देगी। जो भी इस पर हमला करेगा, उसे सबक सिखाया जाएगा। 


इटावा में कथावाचक के अपमान के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि किसी भी कथावाचक का अपमान नहीं होना चाहिए। भक्ति और सत्संग करने का अधिकार सभी को है। सरकार द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, लेकिन इस संवेदनशील मामले में अखिलेश यादव ने जातिगत राजनीति की है, जो निंदनीय है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185