- फेसबुक पर हुआ प्यार... पति-बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी महिला, फिर आया ये ट्विस्ट

फेसबुक पर हुआ प्यार... पति-बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी महिला, फिर आया ये ट्विस्ट

यूपी के कन्नौज में एक महिला को सोशल मीडिया के जरिए अपने ही गांव के युवक से प्यार हो गया. महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर स्थानीय थाने पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी, लेकिन मौके पर हंगामा हो गया.


ठठिया। महिला को दो साल पहले इंटरनेट मीडिया पर ठठिया निवासी एक युवक से प्यार हो गया। फिर युवक नौकरी के लिए मुंबई चला गया। जब युवक मुंबई से वापस लौटा तो महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर ठठिया थाने पहुंच गई। वहां उसने हंगामा किया और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


उन्नाव के एक गांव की महिला की शादी छह साल पहले कन्नौज कोतवाली के एक गांव में हुई थी। इससे महिला का एक बच्चा भी है। दो साल पहले महिला की इंटरनेट मीडिया पर ठठिया के एक गांव के युवक से दोस्ती हुई। फिर युवक नौकरी के लिए मुंबई चला गया। कुछ दिन पहले युवक मुंबई से घर लौटा तो जानकारी महिला तक पहुंची।



गुरुवार दोपहर महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर थाने पहुंच गई। वहां महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और नाराजगी जताई। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और उनके बीच पंचायत हुई। उधर, युवक ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मामला नहीं सुलझा तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag