- राघोपुर में युवक ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत

राघोपुर में युवक ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत

राघोपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। घायल प्रकाश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि घायल सुरक्षित है और हमलावर सुनील राय की तलाश जारी है। घटना पहाड़पुर पूर्वी गांव की है। राघोपुर। जदुनावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी गांव में पूर्व के विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


Cousin shot a young man in Paharpur | पहाड़पुर में चचेरे भाई ने युवक को मारी  गोली: पुरानी रंजिश की वजह से किया फायरिंग, पैर में लगी गोली; आरोपी फरार -  Raghopur

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी जदुनावनपुर थाना प्रभारी गौरव श्रीवास्तव को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया। जहां, डॉक्टर ने घायल का इलाज किया।

घायल के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल युवक पहाड़पुर पूर्वी निवासी उदय राय उर्फ ​​पंचू राय का पुत्र प्रकाश कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे उसके चचेरे भाई ने उसे गोली मार दी। एक गोली चलाने के बाद युवक ने दूसरी गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। गोली लगने के बाद युवक घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए हैं।


इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़पुर पूर्वी निवासी उदय राय के पुत्र प्रकाश कुमार को उसके चचेरे भाई सुनील राय स्व. शिव दयाल राय के पुत्र ने पूर्व के विवाद में पैर में गोली मार दी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर ले जाया गया। घायल युवक सुरक्षित है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag