- पहले पुरुष पहनते थे हाई हील्स, फिर कैसे बनीं महिलाओं के फैशन का हिस्सा? पढ़ें इसकी दिलचस्प कहानी

पहले पुरुष पहनते थे हाई हील्स, फिर कैसे बनीं महिलाओं के फैशन का हिस्सा? पढ़ें इसकी दिलचस्प कहानी

हील वाले जूते एक ऐसा फैशन ट्रेंड है जो पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का मिश्रण है। पहले इन्हें सिर्फ़ एथनिक आउटफिट्स के साथ पहना जाता था, लेकिन अब इन्हें वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी पहना जाता है। इन्हें सबसे पहले पुरुषों, खासकर फ़ारसी घुड़सवारों ने पहना था। ये 15वीं शताब्दी में यूरोप पहुँचे और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गए।

फ़ैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहाँ रोज़ाना कोई न कोई नया ट्रेंड आता रहता है, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे भी होते हैं जो पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का खूबसूरत मेल बनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है हील वाले जूतों का। पहले जूते सिर्फ़ पारंपरिक पंजाबी या एथनिक आउटफिट्स के साथ ही पहने जाते थे, लेकिन अब डिज़ाइनर्स ने इसे हील्स का मॉडर्न टच दिया है। इससे ये ग्लैमरस अंदाज़ में पेश किए गए हैं।

हील वाले जूते न सिर्फ़ स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि इन्हें वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लड़कियां और महिलाएं इन्हें पहनना पसंद करती हैं। अब ये कढ़ाई, मिरर वर्क, बीड्स और चटख रंगों में भी उपलब्ध हैं। हील वाले जूते फ़ैशन और आराम का ऐसा संगम हैं जिसने महिलाओं की पसंद में अपनी एक नई जगह बना ली है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे सबसे पहले किसने पहना था और इसका इतिहास क्या है?
अगर नहीं, तो हम आपको हील्स वाली जूतियों का इतिहास बताने जा रहे हैं। जी हाँ, आज हम आपके साथ हील्स वाली जूतियों की एक दिलचस्प कहानी साझा करने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए विस्तार से जानते हैं -

क्या है इसका इतिहास

आज के समय में हील्स सिर्फ़ महिलाएं ही पहनती हैं। कई महिलाओं के पास तो इसके इतने कलेक्शन हैं कि वे हर आउटफिट के साथ अलग-अलग हील्स पहनती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसे सबसे पहले महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए बनाया गया था। इसे सबसे पहले 10वीं शताब्दी में फ़ारसी साम्राज्य के दौरान पहना गया था।

हील्स घुड़सवार पहनते थे

कहा जाता है कि शुरुआत में फ़ारसी घुड़सवार हील्स का इस्तेमाल करते थे। घोड़े पर बैठे सैनिक रकाब में पैर रखने के लिए हील्स वाले जूते पहनते थे। धीरे-धीरे यह चलन 15वीं शताब्दी में यूरोप पहुँचा और फिर हील्स पुरुषों के फैशन का हिस्सा बन गईं। इसके बाद यूरोप में हील्स को प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाने लगा। हील्स पहनने वाले लोग अमीर माने जाते थे।

फ्रांस के राजा भी हुए प्रेरित

यहां तक कि फ्रांस के राजा लुई XIV ने भी हील्स को अपने शाही परिधान का हिस्सा बनाया था। उनके जूतों में अक्सर लाल हील्स होती थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि महिलाओं ने इन्हें कब पहनना शुरू किया। तो बता दें कि महिलाओं में हील्स का चलन 16वीं सदी में शुरू हुआ था। इन्हें सिर्फ़ अमीर महिलाएं ही पहनती थीं।

हील्स का चलन आज भी बरकरार

18वीं सदी तक आते-आते पुरुषों में हील्स का चलन कम हो गया। इसी दौरान हील्स महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गईं। इसके बाद पुरुषों ने धीरे-धीरे हील्स का त्याग कर दिया। उन्होंने बूट्स पहनना शुरू कर दिया। हालाँकि, महिलाएं आज भी खुद को ज़्यादा आकर्षक दिखाने के लिए हील्स पहनती हैं। इसका फैशन आज भी बरकरार है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag