-
पुरी अग्निकांड: लड़की के हाथ बंधे थे, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, बदमाशों की हैवानियत सुनकर रूह कांप जाएगी?
ओडिशा के पुरी में तीन बदमाशों ने कथित तौर पर एक किशोरी को बांधकर और उसका मुंह बंद करके आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना का भयावह विवरण देते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पीड़िता को मदद मांगने का भी मौका नहीं मिला।
इस हृदय विदारक घटना के बाद पीड़िता को दिल्ली एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है, वहीं राज्य में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाल ही में बालासोर में 20 वर्षीय छात्रा द्वारा खुद को आग लगाने की घटना के बाद,
अब पुरी में एक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां शनिवार (19 जुलाई) को एक 15 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर तीन बदमाशों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह 70% से अधिक जल गई।
उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाया गया है। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे ओडिशा में भारी आक्रोश है। इस घटना से जुड़ी कुछ ऐसी भयावह जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सिहर उठेंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!