- 'हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब; खामेनेई टकराव के मूड में!

'हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब; खामेनेई टकराव के मूड में!

ट्रंप ने बार-बार धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने प्रदर्शनकारियों को मारा तो वह मिलिट्री दखल देंगे। इस बीच, ईरान ने कहा कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिलिट्री दखल की धमकी दी, जिसके बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई बागी मूड में दिखे। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार (12 जनवरी, 2026) को तेहरान में विदेशी राजदूतों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

ईरान बातचीत के लिए तैयार: अब्बास अराघची

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (11 दिसंबर, 2025) को कहा था कि ईरानी नेतृत्व उनके प्रशासन के साथ बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने बार-बार धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने प्रदर्शनकारियों को मारा तो वह मिलिट्री दखल देंगे। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ दो हफ्ते पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। अब्बास अराघची ने कहा, "हम भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ये बातचीत निष्पक्ष होनी चाहिए, सभी के लिए समान अधिकारों वाली और आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए।"

ट्रंप ईरान में दखल देने का बहाना ढूंढ रहे हैं: अराघची

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बाद अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि उनके देश में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए ताकि ट्रंप को दखल देने का बहाना मिल सके। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि हमारे विदेश मंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत के बीच बातचीत का एक चैनल खुला है।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि ट्रंप भी गिरेंगे। उन्होंने कहा, "ट्रंप को यह ध्यान रखना चाहिए कि फिरौन, निमरूद, रजा शाह और मोहम्मद रजा पहलवी जैसे तानाशाह अपने अहंकार के चरम पर थे, तब उन्हें उखाड़ फेंका गया था। वह (ट्रंप) भी गिरेंगे।" ईरान में सरकारी समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया

देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद, हजारों सरकारी समर्थक अपनी ताकत दिखाने के लिए ईरान की सड़कों पर उतर आए। ईरानी संसद के स्पीकर ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर ईरान पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इज़राइल को निशाना बनाया जाएगा। 84 घंटे से ज़्यादा समय बाद भी ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं, और लोग फोन से भी एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag