गुरुवार, 26 फरवरी को दिल्ली और मुंबई समेत देश भर के बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इसके पीछे ग्लोबल मार्केट का स्टेबल सेंटिमेंट और इन्वेस्टर्स का सुरक्षित एसेट्स की ओर झुकाव मुख्य कारण माना जा रहा है।
शादी के सीजन के बीच बुलियन मार्केट में थोड़ी राहत मिली। गुरुवार, 26 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एक दिन पहले सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया था, वहीं आज कीमतों में नरमी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर ₹1,62,050 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में यही कीमत ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने की कीमतें ₹1,000 बढ़कर ₹1,64,200 प्रति 10 ग्राम हो गई थीं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और इन्वेस्टर्स की प्रॉफिट-बुकिंग की वजह से हुई है।
22 और 18 कैरेट सोने के नए रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,48,560 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,21,537 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम ₹1,48,410 और 18 कैरेट सोने का दाम ₹1,21,425 प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,48,410 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी के दाम भी गिरे
सोने के साथ चांदी के दाम भी गिरे हैं। 26 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत गिरकर ₹275,287 प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पहले यह ₹5,900 बढ़कर ₹278,364 प्रति किलोग्राम हो गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की स्पॉट कीमत $5,193 प्रति औंस और चांदी की कीमत $90.30 प्रति औंस दर्ज की गई।