- अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला; आग लगने से दहशत फैली

अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला; आग लगने से दहशत फैली

अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमले से हड़कंप मच गया। न्यूक्लियर प्लांट के बाहरी घेरे के अंदर बने एक जनरेटर रूम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE के अबू धाबी में बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, ड्रोन हमले के बाद बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाहरी हिस्से में आग लगी।

**आग पर काबू पा लिया गया**
अबू धाबी मीडिया ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रोन हमले से प्लांट के अंदरूनी सुरक्षा घेरे के बाहर स्थित एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग लग गई। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया।

**किसी के हताहत होने की खबर नहीं**
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। UAE की फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन ने पुष्टि की है कि प्लांट के ज़रूरी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। रेडियोलॉजिकल सुरक्षा स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है।

**ड्रोन कहाँ से आया?**
अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वे ड्रोन हमले के स्रोत की पहचान करने में जुटे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। UAE प्रशासन ने कहा है कि ऊर्जा और न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया जा रहा है।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, और न ही UAE द्वारा जारी बयान में इस हमले के लिए किसी खास पक्ष पर सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है। जब एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने वियना स्थित इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी—जो UN की न्यूक्लियर निगरानी संस्था है—से इस मामले पर टिप्पणी मांगी, तो तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।

**$20 अरब की लागत से बना प्लांट**
लगभग $20 अरब की लागत से बना बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट UAE ने दक्षिण कोरिया की मदद से तैयार किया था और यह 2020 में चालू हुआ था। यह अरब प्रायद्वीप का पहला और एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185