- गहलोत सरकार के खिलाफ 1 दिसंबर को बिगुल फूंकेगी भाजपा

नडडा जयपुर से 51 जन आक्रोश रथों को करेंगे रवाना
जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाली बीजेपी ने अपनी जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया है। बीजेपी आगामी 1 दिसंबर को अपनी जनाक्रोश यात्रा का आगाज करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 जन आक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करने वाले हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दावा किया है कि जन आक्रोश यात्रा गहलोत सरकार में त्राहिमाम कर रही जनता के मुददों को मुखरता से आवाज देकर कांग्रेस की निकम्मी सरकार की नींव हिला देगी।
बीजेपी जनआक्रोश यात्रा के दौरान राजस्थान में आम जनता से सीधा संवाद करेगी। तय रणनीति के मुताबिक बीजेपी प्रदेशभर में 20 हजार जनसभाएं करेगी। जन आक्रोश की ये जनसभाएं 14 से 20 दिसंबर 2022 को होंगी। पार्टी ने जनाक्रोश यात्रा के द्वारा दो करोड़ लोगों तक सीधे जुड़ने का ऐलान किया है। जन आक्रोश रथों के साथ शिकायत पेटिका भी होगी। जनता से मिलने वाली शिकायतों का पार्टी संकलन करेगी और फिर उन मुददों को घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा। जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग भी लांच किया गया है।
बीजेपी ने मिस्ड कॉल के द्वारा भी आम जनता को पार्टी से जोड़ने का ऐलान किया है।  इसके लिए बाकायदा नंबर जारी कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने आरोप लगाया कि राज्य के इतिहास में अब तक इतनी नाकारा अराजक और भ्रष्ट सरकार किसी ने नहीं देखी। राज्य में स्वान नवजात के शव नोचते हैं। जयपुर में अबला की रोटी मांगते हुए अस्मत लूट ली जाती है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। न अस्पताल न घर और न ही स्कूल में महफूज हैं। भरतपुर में 3 सगे भाइयों को मार डाला गया। पुजारियों को जलाया जा रहा है। जन घोषणा-पत्र के वादे सरकार ने निभाए नहीं।
पूनिया ने गहलोत सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाकर कहा कि 1500 दिन हो गए किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। किसानों को आत्महत्याएं करनी पड़ी। उनकी जमीनें कुर्क हुई हैं। 70 लाख अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए परीक्षा दी लेकिन सरकार एक लाख से ज्यादा नौकरी नहीं दे सकी। रीट की चीट ने प्रदेश के युवाओं को झकझोर कर रख दिया। पेपर तब लीक होते हैं जब सरकार वीक होती है। सरकार अब भी 99 के फेर में है। बिजली की कीमतें बढ़ा दी गई। अस्पताल और स्कूल हाल बेहाल हैं।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort izmit escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet holiganbet holiganbet giriş casibom marsbahis casibom grandpashabet grandpashabet grandpashabet casibom marsbahis holiganbet holiganbet holiganbet jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet